फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   13 गांवों के 65 हजार लोगों को मिलेगा पीने को पानी, खर्च होंगे 75.90 करोड़

13 गांवों के 65 हजार लोगों को मिलेगा पीने को पानी, खर्च होंगे 75.90 करोड़

Mon, 04 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
13 गांवों के 65 हजार लोगों को मिलेगा पीने को पानी, खर्च होंगे 75.90 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिले के 13 गांवों के करीब 65 हजार से ज्यादा लोगों के पेयजल की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने इन गांवों के लिए 75.90 करोड़ की राशि की परियोजनाओं की शुरूआत की है। लोहारू के 11 गांवों के लिए 40.43 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। वहीं गांव तिगड़ाना में द्वितीय जलघर के लिए 14.28 करोड़ और गांव खरक कलां के द्वितीय जलघर व पंपिंग स्टेशन के लिए 21.19 करोड़ स्वीकृत किए। इन गावों में लंबे समय से पेयजल समस्या है। पेयजल समस्या के ग्रामीण प्रदर्शन भी कर चुके है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को चंडीगढ़ में रिमोट दबाकर जिले को 115.5 करोड़ की 11 परियोजनाओं का जिला वासियों का तोहफा दिया। इन 11 परियोजनाओं में चार का उद्घाटन और सात का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लघु सचिवालय में प्रोजेक्टर पर लाइव दिखाया गया। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संदेश देत हुए मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखने का प्रण लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए वचनबद्ध है और निरंतर विकास किया जा रहा है। कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही हैं, जिनमें हाल ही में की गई किसान सम्मान निधि योजना प्रमुख है। सरकार ने श्रमिकों के जीवन उत्थान के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना लागू की है, जिसके लिए एक लाख लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों को जल्द संपन्न करवाने के लिए स्थानीय निकाय व पंयायती राज संस्थाओं को और अधिक शक्तियां देेकर सशक्त बनाया जा रहा है ताकि सरकार का फोकस केवल बड़ी परियोजनाओं पर ही रहे। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय जिला परिषद का गठन किया गया है। गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। रविवार को सुबह 11 बजे कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। लेकिन सुबह 10 बजे ही खासी संख्या में लोग चुके थे। कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम दास सर्राफ व बिशंभर वाल्मीकि, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल व भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया व उपायुक्त अंशज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रिमोट से प्रदेशभर में इतनी बड़ी संख्या में एकसाथ उद्घाटन व शिलान्यास करके अच्छी शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि जनता विकास में विश्वास रखती है। विधायक सर्राफ ने इसे मुख्यमंत्री की अनोखी पहल बताया। विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री ने करोड़ों की सौगात हलका बवानीखेड़ा को दी है। इससे हलके विकास में और अधिक तेजी आएगी।
कार्यक्रम में एसडीएम अजय चौपड़ा, तहसीलदार योगेश कुमार, धनराज कुंडू, डीआईओ पंकज बजाज, हंसराज गुलाटी, सुनील वर्मा नंबरदार, ज्ञान गुलाटी, विजय शर्मा, सुषमा शर्मा, सोनू सैनी, पारस डालमिया व पंडित रामकिशन शर्मा आदि मौजूद थे।

5.24 करोड़ से लिंक मार्ग को गड्ढों से मिलेगी निजात
सरकार ने लिंक मार्गों की हालत भी सुधारने की तैयारी कर रही है। चार लिंक मार्गों के लिए 5.24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इनमें गांव बुद्धशैली से गांव मोहिला लिंक रोड, बहल से ढाणी सहमानपुर लिंक रोड, गांव बड़सी से मेंहंदा लिंक मार्ग और बड़सी से चौरटापुर लिंक मार्ग शामिल है।


लोहारू के इन 11 गांवों को मिलेगा पानी
लोहारू। मुख्यमंत्री की ओर से ब्लॉक के 11 गांवों की पेयजल आपूर्ति योजना के तहत दी गई 40.43 करोड़ की सौगात से फायदा मिलेगा। इनमें कालौद, गुढ़ा, बख्तावर पुरा, गेंडावास, झुप्पा कलां, मोहिल्ला, बुद्धशैली, बिदवान, रूपाना, खेड़ा, घंघाला के ग्रामीणों को फायदा होगा। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नितिन मोदी के अनुसार इस महीने के अंत तक इन गांवों में पेयजल व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed