फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गवर्नमेंट स्कूलों के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को नहीं देना होगा बोर्ड शुल्क: मुख्यमंत्री

गवर्नमेंट स्कूलों के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को नहीं देना होगा बोर्ड शुल्क: मुख्यमंत्री

Tue, 16 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट स्कूलों के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को नहीं देना होगा बोर्ड शुल्क: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
भिवानी। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को भविष्य में बोर्ड परीक्षा शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलंकरण समारोह में की। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों को शीघ्र ही सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में आयोजित अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करीब दो घंटे देरी से पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 212 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। पंडाल में पहुंचते ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पांच करोड़ की लागत से बनने वाले अटल बहुउद्देशीय सभागार का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने बोर्ड स्थापना का स्वर्ण जयंती लोगो भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने अलंकरण समारोह में वर्ष 2012 से 2018 तक प्रदेश में 10वीं व 12वीं कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले राजकीय व ओपन स्कूलों के 212 होनहार विद्यार्थियों को डॉ. कल्पना चावला अवार्ड, स्वर्ण पदक व रजत पदक से सम्मानित किया। पदक के साथ विद्यार्थियों को 51 हजार और 31 हजार रुपए की राशि के साथ सम्मानित किया। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर अव्वल आने वाले 95 स्कूलों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार से मुख्यमंत्री ने नकल उन्मूलन में अहम योगदान देने वाले प्रदेश के नौ स्कूलों को 25-25 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। समारोह में 59 छात्राओं को डॉ. कल्पना चावला अवार्ड, 57 को गोल्ड और 100 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन घोषणाएं भी की। जिसमें सरकारी स्कूलों के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के बोर्ड शुल्क को जीरो किया। बोर्ड कर्मचारियों को जल्द सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की बात कही। इनके अलावा प्रतिवर्ष नकल रोकने में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों में जिलास्तरीय दो शिक्षकों को सुशीला देवी और मुकेश स्मृति अवार्ड देने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी अपने विचार रखे। समारोह में सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक बिशंभर वाल्मीकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल व मुरथल विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. आरके अनायत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया, रीतिक वधवा, रामअवतार शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed