{"_id":"5afb31844f1c1be4408b5858","slug":"91526411652-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा विकास गिरी ने शुरू की 41 दिन की पंचधूणा तपस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा विकास गिरी ने शुरू की 41 दिन की पंचधूणा तपस्या
Updated Wed, 16 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा विकास गिरी ने शुरू की 41 दिन की पंचधूणा तपस्या
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। विश्व कल्याण की कामना लेकर अलख आश्रम के महंत विकास गिरी ने मंगलवार को 41 दिन की पंचधूणा तपस्या शुरू की है। वेद एवं मंत्रों के उच्चारण के बीच बाहर से आए संतों ने तपस्या की शुरूआत कराई। तपस्या आरंभ कर ने से पहले भगवान शिव का गाय के दूध से अभिषेक किया गया तथा हवन में पूर्णाहुति दी गई।
अलख आश्रम के सामने वाली जगह पर पंचधूणा की तपस्या की शुरूआत में लोगों ने महंत विकास गिरी से आशीर्वाद लिया। तपस्या से पहले महंत विकास गिरी ने बताया कि वे 15 मई से 24 जून तक प्रतिदिन 11 से 2 बजे तक तीन घंटे आश्रम के सामने वाली जगह पर धूप में अपनी योग साधना को पूरी करेंगे। इस दौरान हर रोज आश्रम में जागरण होगा तथा तपस्या के पूर्ण होने पर भंडारे एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा।
तपस्या शुरू होने के समय बुसान से महंत पूर्णनाथ, भाकरां से महंत रवि गिरी, बिरान से महंत राजगिरी, बिशनपुरा से महंत जय गिरी के अलावा बाबा शंभु गिरी, बाबा भोला गिरी सहित अनेक संतों ने महंत विकास गिरी की तपस्या पूरी होने की कामना की। इस अवसर पर रघुबीर महमिया, फतेह सिंह, जमल लोहार, संदीप सिरसी, सुरेश कुमार, घनश्याम अग्रवाल, ओमप्रकाश डागर, जगदीश मेचू, सचिन श्योराण, हरीश सोनी, मनोज शर्मा, कमलेश महमियां, राहुल शर्मा, सोमवीर बागड़ी, अमर सिंह, पवन सोनी, सत्यनारायण सहित अनेक लोग मौजूद रहे।