फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सीएम ने 50 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ, सड़कों के लिए साढ़े 10 करोड़ की घोषणा

सीएम ने 50 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ, सड़कों के लिए साढ़े 10 करोड़ की घोषणा

Mon, 05 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने 50 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ, सड़कों के लिए साढ़े 10 करोड़ की घोषणा
50 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ
विज्ञापन

ढिगावा मंडी। चौथी बार लोहारू विधानसभा हलके में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने क्षेत्र पर मेहरबानी दिखाई। मुख्यमंत्री ने करीब 50 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। साथ ही साढ़े दस करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान की सीमा के साथ लगते हुए गांवों में सड़कों को पुनर्निर्माण करवाने की घोषणा की।
कस्बा ढिगावा मंडी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल द्वारा आयोजित सम्मान रैली से पहले मुख्यमंत्री ने अनुमानत: 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो चुकी और नई बनने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें से 12 परियोजनाएं बिजली, पानी व शिक्षा से संबंधित हैं।
विज्ञापन



महिलाओं को 48 घंटे के भीतर गैस सिलिंडर देने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए जनसभा में मौजूद महिलाओं से पूछा कि जिन महिलाओं के घर गैस सिलिंडर नहीं हैं, वे हाथ खड़ा करें। जनसभा में कई महिलाओं ने हाथ खड़े किए। इस पर सीएम ने जिला प्रशासन को वंचित महिलाओं को 48 घंटों में गैस का सिलिंडर दिलवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में पशुधन विकास बोर्ड के चेयमरैन ऋषि प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, सोमवीर सांगवान, मुकेश गौड़, मनीष मित्तल, भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया, रामकिशन शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर बाढड़ा के विधायक सुखविंद्र सिंह मांढ़ी, बिशंभर वाल्मीकि व घनश्याम दास सर्राफ, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, शमशेर खरकड़ा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, मुकेश शर्मा, रविंद मंढोली, राजीव श्योराण, नंदालाल मतानी,प्रदीप चाहर, अनिल झाझडिय़ा, विजय शेखावत, नत्थूराम श्योराण, विक्रम सिंह, जगदीश मिताथल, रेखा टंडन, बबीता तंवर, मीना परमार, डीएम मनोहर सिंह, हर्षवर्धन मान, प्रो. आत्मप्रकाश, आरसी शर्मा, चेयरमैन रणसिंह यादव, सत्यव्रत शास्त्री, ताराचंद अग्रवाल, टीनू फौगाट, राजकुमार धनखड़, सोनू सैनी, रामरती फौगाट, सुनीता दांगी, मुनेश गोदारा, उपायुक्त अंशज सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, एसडीएम उत्तम सिंह, नगराधीश महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
--

मुख्यमंत्री कहा कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा घोषित 100 से अधिक घोषणाओं पर सैकड़ों करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। पहले नहरी पानी की आपूर्ति के मामले में लोहारू के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जाती रही। कुछ नेता स्वार्थवश यहां के हिस्से के पानी को अपने क्षेत्र में रोक लिया करते थे। हमारा संकल्प है कि भविष्य में भी लोहारू की नहरों में पानी की आपूर्ति बंद नहीं होगी। सीएम ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस योजना के तहत किसानों को 20 हजार रुपये की प्रति एकड़ की दर तक मुआवजा दिया जा रहा है।


कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के 140 खंडों में सिंचाई के सौर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। ऐसे 14 प्रोजेक्ट प्रदेश में शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने पिछले साढ़े तीन सालों में एक हजार करोड़ रुपये सालाना के हिसाब से किसानों को अब तक का सबसे अधिक मुआवजा दिया है। रैली के संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश में संसाधनों और विकास का समान बंटवारा हो रहा है, जिसका लाभ लोहारू को भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed