{"_id":"5a7a02774f1c1b92268b8afa","slug":"91517945463-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड जवान ने कहा साहब मैंने आरोपी को छोड़ा नहीं वह धक्का मारकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड जवान ने कहा साहब मैंने आरोपी को छोड़ा नहीं वह धक्का मारकर हुआ फरार
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला अधिकारियों ने होमगार्ड जवान से मांगी सफाई
भिवानी। चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में सोमवार को एक आरोपी को पकड़े जाने के बाद भागने की घटना को लेकर आला अधिकारियों ने होमगार्ड से जवाब मांगा। उधर, होमगार्ड के जवान का कहना है कि आरोपी चोरी की बजाय वहां अश्लील हरकत कर रहा था। महिला की शिकायत पर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उसे धक्का देकर फरार हो गया।
उल्लेखनीय है कि चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में सोमवार सुबह एक महिला ने होमगार्ड जवान पुनीत वधवा पर चोरी के आरोपी को भगाने का आरोप लगाया था। इस मामले में शहर थाना पुलिस व गृह रक्षी विभाग ने होम गार्ड जवान से जवाब मांगा। होमगार्ड जवान ने कहा कि आरोपी चोरी नहीं बल्कि अश्लील हरकत कर रहा था। जिसकी शिकायत वहां खड़ी एक महिला ने उससे की थी। महिला की शिकायत पर मैंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह दो बार उसे धक्का मारकर फरार हो गया। मुझ पर कुछ लोगों ने आरोपी को भगाने का झूठा आरोप लगाया है।