{"_id":"5a0de3304f1c1b68678bc2d0","slug":"91510859568-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक बढ़ी
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। मानसून के बाद वीरवार को हुई इस मौसम की पहली बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। पहले मध्यरात्रि और फिर वीरवार सुबह रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर घंटेभर झड़ी लगी रही। आठ से 10 एमएम बारिश होने का अनुमान है।
बुधवार को मध्य रात्रि 15-20 मिनट बारिश हुई, इसके बाद सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई। बारिश तो कुछ समय बाद थम गई, लेकिन आसमान पर बादल छाये रहे। दोपहर एक बजे के करीब फिर बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ समय के लिए तेज बारिश हुई, पर फिर धीमी हो गई। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। ज्यादातर लोग आज गरम वस्त्र पहने नजर आए। लोहारू में भी मामूली बूंदाबांदी की सूचना है।
यह बारिश खेती के लिए रामबाण बताई गई। कृषि विभाग से डॉ. राकेश रोहिला ने बताया कि गेहूं की बिजाई के लिए यह बरसात रामबाण कही जा सकती है। यदि तुरंत एक-दिन और बारिश हो जाए तो किसान के लिए और अच्छा होगा। बारिश से जमीन को अच्छी नमी मिल लाएगी और यह नमी बिजाई और पौधे की बढ़वार के लिए अच्छी होगी।