फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ग्रामीण विकास संस्थान ने बहल को गोद लिया

ग्रामीण विकास संस्थान ने बहल को गोद लिया

Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विकास संस्थान ने बहल को गोद लिया
ग्रामीण विकास संस्थान ने बहल को लिया गोद
विज्ञापन

बहल। सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वन के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी ने बहल कस्बे को गोद लिया है। संस्थान ने निदेशक प्रो. अत्तर सिंह श्योराण की पसंद पर बहल कस्बे का चुनाव किया गया है। संस्थान से जुड़े विशेषज्ञ लोगों से मिलकर सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की आमजन तक शत प्रतिशत पहुंच को सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा वे ग्राम पंचायत से हर वार्ड की जरूरत अनुसार विकास कार्यों की सूची बनाएंगे तथा उनको पूरा करवाने के लिए सरकार तक पहुंचाएंगे। संस्थान की योजना में बहल कस्बा चौथा ऐसा गांव होगा जिसे गोद लेकर विकसित किया जाएगा।
संस्थान के विशेषज्ञ बहल कस्बे में सरकार की योजनाओं की ग्राउंड लेवल पर मॉनिटरिंग करेंगे। संस्थान की टीम प्रधानमंत्री जनधन योजना, फसल बीमा सुरक्षा योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, खेती के लिए सॉयल हेल्थ कार्ड, बीपीएल कार्ड योजना में इस बात को सुनिश्चित करेगी कि पात्र लोगों तक इसका लाभ पहुंच रहा है या नहीं। इसके अलावा विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा शत प्रतिशत हाजिरी का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा रोजगार
संस्थान की टीम वार्ड के हर मेंबर को एक सर्वे फॉर्मेट देगी जिस पर उसे वार्ड की समस्याओं के अनुसार जरूरत की सुविधाओं की सूची बनानी होगी। इसके अलावा टीम द्वारा महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाएगी। कस्बे में पेजयल सप्लाई, सीवरेज सिस्टम की सुविधा को सुनिश्चित किया जाएगा तथा दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत युवाओं को ग्रामीण कौशल योजना से जोड़कर उनको रोजगार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हमारा लक्ष्य है कि आदर्श गांव बहल को एक ऐसा विकसित कस्बा बनाएं जहां आमजन तक सरकारी योजनाओं की पहुंच हो तथा लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले। सरकारी योजनाओं में बहल के लोगों की सहभागिता एवं सहयोग को देखते हुए बहल का चुनाव किया गया है।
- प्रो. अत्तर सिंह श्योराण, निदेशक, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, निलोखेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed