{"_id":"5999e7084f1c1ba4238b486e","slug":"91503258376-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सितंबर को भाजपा किसान मोर्चा की एतिहासिक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सितंबर को भाजपा किसान मोर्चा की एतिहासिक रैली
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा किसान मोर्चा की रैली एक सितंबर को
तोशाम।
स्थानीय अनाज मंडी में एक सितंबर को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान जमावड़े का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मुख्यअतिथि व सांसद धर्मबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह करेंगे। इस संबंध में रविवार को एक बैठक लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष टोनी बराला ने की।
बराला ने कहा कि किसान जमावडे़ में सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा जाएगा और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। बराला ने कहा कि एक सितंबर को सुबह नौ बजे किसान ज्यादा संख्या में पहुंचकर किसान जमावड़ा को एतिहासिक बनाए। इस मौके पर जुई मार्केट कमेटी के चेयरमैन बंसी श्योराण, तोशाम मार्केट कमेटी के चेयरमैन मितलेश सरदाना, नरेश गर्ग, जगमोहन भारती, सरपंच रमेश जुई, सुरेंद्र बागनवाला, चेयरमैन अनिल झूल्ली, सुरेंद्र श्योराण, सुरजमल बीडीसी आलमपुर आदि मौजूद रहे।