फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शिलान्यास तक हुआ नहीं, नाम पर घमासान

शिलान्यास तक हुआ नहीं, नाम पर घमासान

Sat, 29 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
शिलान्यास तक हुआ नहीं, नाम पर घमासान
भिवानी। प्रेमनगर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है। शनिवार को सीएम मनोहरलाल खट्टर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ढा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। संभव है कि इसके नाम की भी विधिवत घोषणा कर दें। लेकिन, शुक्रवार को नामकरण को लेकर सियासत गर्म रही। पूर्व सीएम बंसीलाल समर्थकों की मांग है कि जिस वक्त मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी, उस समय इसका नाम बंसीलाल मेडिकल कॉलेज फाइनल हो गया था, अब इसे नहीं बदला जाना चाहिए। जबकि, बवानीखेड़ा के विधायक कह चुके हैं कि कॉलेज का नाम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज होगा। इन सबके बीच शुक्रवार को एक नाम और सामने आ गया। शहर की कई संस्थाओं के नुमाइंदों ने बैठक कर पूर्व सीएम बनारसीदास गुप्त के नाम पर कॉलेज के नामकरण की मांग कर डाली।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का नामरण पूर्व सीएम बीडी गुप्त के नाम हो
भिवानी। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बनारसी दास गुप्त के नाम पर रखे जाने की मांग उठी है। शुक्रवार को यहां हुई बैठक में अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पवन बुवानीवाला ने यह मांग उठाई। पवन ने दावा किया कि सभी सदस्यों ने इस मांग का ध्वनिमत से समर्थन किया। बुवानीवाला ने कहा कि आजादी के बाद बनारसी दास गुप्त दो बार प्रदेश केे मुख्यमंत्री बने और समाज के लिए बड़ा काम किया। इसलिए, उनके नाम से ही मेडिकल कॉलेज का नामकरण किया जाना चाहिए। इस मौके पर सराफा मार्केट के संरक्षक बृजलाल सर्राफ, प्रधान विजय किशन धारहेडु, अग्रवाल सभा के प्रधान विजय बंसल टैणी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन विजय लालावासिया, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के हरियाणा प्रदेश के कार्यकारी प्रधान रामदेव तायल, नरेश बापोडिया, तोशाम सरपंच देवराज तोशामिया, प्रवीण कोकड़ा, प्रवीण गर्ग, पवन केडिया, सीताराम, अजस सर्राफ, स्वर्णकार महासभा के प्रधान प्रह्लाद सोनी, सचिव विनोद धापारिया, व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रदीप रामपुरिया, सुमित खेमका, नरेंद्र सर्राफ ,सचिव पवन अग्रवाल आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से समर्थन किया।
विज्ञापन


स्व. बंसीलाल के नाम पर ही बने मेडिकल कॉलेज
बहल। भिवानी के प्रेमनगर में बनने वाला मेडिकल कॉलेज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल के नाम पर मंजूर हुआ था। अब उन्हीं के नाम पर बनना चाहिए। यदि प्रदेश सरकार ने इसमें फेरबदल किया तो भिवानी ही नहीं, प्रदेश की जनता भी इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस मेडिकल कॉलेज के लिए भाजपा सरकार वाहवाही लेना चाह रही है। उसे पूर्व मंत्री किरण चौधरी एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के प्रयासों से कांग्रेस शासन में मंजूरी मिली थी। शुक्रवार को राजगढ़ रोड पर आयोजित मीटिंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रधान सतबीर सिरसी ने कहा कि कांग्रेस शासन में जिस समय स्व. बंसीलाल के नाम पर भिवानी का मेडिकल कॉलेज मंजूर हुआ था, उस समय पूरे प्रदेश की जनता ने इसका स्वागत किया था। चर्चा है कि प्रदेश सरकार 29 जुलाई को इसके शिलान्यास के समय इसका नाम बदल सकती है। ऐसा हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे। मीटिंग में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करने के कारण स्व. बंसीलाल का पूरे प्रदेश में नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। इस अवसर पर सुशील कासनी, बलबीर सुरपुरा, सीताराम सोरड़ा, शेरसिंह साहब सिरसी, पवन गोकलपुुुुुुुुुुरा, संजय हरियावास, विकास गरवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकीराम के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज
भिवानी। संत कबीर धानक महासभा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष मीनू सोलंकी ने प्रदेश सरकार से मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा के नाम पर करने की मांग की है। सोलंकी ने कहा कि पंडित नेकीराम शर्मा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अनेक विपत्ति सहते हुए भी देश से अंग्रेजी शासन को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी उनकी जन्म भूमि गांव केलंगा में आकर पुष्पांजलि अर्पित कर चुके हैं।


झूठा श्रेय के बजाय जल्द मेडिकल कॉलेज बनवाए भाजपा: भारद्वाज
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज ने भाजपा पर मेडिकल कॉलेज को लेकर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए नसीहत दी है कि स्थानीय भाजपा नेताओं को यूनिवर्सिटी के काम को शीघ्र पूरा करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष पैरवी करनी चाहिए। भारद्वाज ने सवाल उठाया कि जिस वक्त उन्होंने मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटी की मांग उठाई थी, उस समय समर्थन के लिए कोई आगे नहीं आया। उन्होंने याद दिलाया कि सन 2007 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भिवानी में आयोजित रैली के दौरान भी उन्होंने जोर शोर से मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटी की मांग को उठाया था। उस दौरान मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटी की मांग को उठाना तो दूर बल्कि किसी भी विधायक ने उन मांगों का समर्थन तक नहीं किया था। आज वही लोग ही कह रहे हैं कि उनके प्रयासों से ही भिवानी में मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटी की मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्धारित समय में पूरा होना चाहिए ताकि जिले के लोगों को इसका लाभ मिल सके। ऐसा नहीं होना चाहिए कि विश्वविद्यालय की तरह मेडिकल कॉलेज का भी केवल शिलान्यास पत्थर ही लगा रहे।उन्होंने कहा कि भिवानी में पिछले काफी समय से एक मेडिकल कॉलेज की सख्त जरूरत थी । देर आए लेकिन दुरुस्त आए। 26 एकड़ भूमि में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के बाद सरकार इसके निर्माण कार्य को तेजी से करवाती है तो जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed