फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मार्केट कमेटी चेयरमैन मतलेश का किया स्वागत

मार्केट कमेटी चेयरमैन मतलेश का किया स्वागत

Mon, 17 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी चेयरमैन मतलेश का किया स्वागत
तोशाम। मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर किसान मोर्चा ने मितलेश सरदाना का लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह में स्वागत किया। किसान मोर्चा के जिला प्रधान टोनी बराला ने चेयरमैन का विरोध करने वाले लोगों को कांग्रेस की बी टीम बताया। किसान मोर्चा के जिला प्रधान टोनी बराला ने विश्रामगृह में कहा कि विरोध करने वाले लोगों का काम विरोध करना होता है। इन लोगों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी विरोध किया था। उन्होंने मितलेश सरदाना को तोशाम मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और सांसद धर्मबीर सिंह का धन्यवाद दिया। मितलेश सरदाना ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसे ईमानदारी से निभाएंगे। स्वागत करने वालों में युवा मंडल प्रधान सुरेंद्र बागनवाला, एससी प्रकोष्ठ के प्रधान राजबीर बिडोला, ब्लॉक समिति के वाईस चेयरमैन अनील झूल्ली, पवन खानक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed