फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   91 students got admission in Mission Buniyaad counselling, 33 got provisional seats

Bhiwani News: मिशन बुनियाद काउंसिलिंग में 91 विद्यार्थियों को मिला दाखिला, 33 को प्रोविजनल सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
91 students got admission in Mission Buniyaad counselling, 33 got provisional seats
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित मिशन बुनियाद काउंसिलिंग में उप​स्थित नोडल अ​धिकारी रोहित 
भिवानी। मिशन बुनियाद काउंसिलिंग के तहत सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 183 विद्यार्थियों में से 91 को दाखिला दिया गया जबकि 33 विद्यार्थियों को प्रोविजनल दाखिले और 59 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया। काउंसिलिंग का आयोजन शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में किया गया जिसमें मिशन बुनियाद परीक्षा के लेवल तीन को पास करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। चयनित विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। जिले में मिशन बुनियाद के तहत चयनित विद्यार्थियों को पांच केंद्रों पर कोचिंग दी जाती है। चयनित बच्चों के लिए जल्द ही कक्षाओं का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, मिशन बुनियाद विकल्प फाउंडेशन और शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका हिस्सा बनकर विद्यार्थी अपनी मंजिल की ओर अग्रसर होते हैं और भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करते हैं। विभाग हर वर्ष आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों से आवेदन लेकर प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है। सभी चरण पास करने के बाद चयनित विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के बाद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति परीक्षाओं जैसे एनटीएसई और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की तैयारी भी करवाई जाती है। एनटीएसई एक छात्रवृत्ति परीक्षा है जिसमें सफल विद्यार्थियों को पीएचडी तक छात्रवृत्ति मिलती है। वहीं किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत उत्तीर्ण विद्यार्थी भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिले के पात्र होते हैं।

मिशन बुनियाद केंद्रों में विद्यार्थियों की ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाएं लगती हैं। उन्हें वर्दी, पाठन सामग्री, आने-जाने का किराया और टैबलेट भी उपलब्ध कराया जाता है जिससे वे बेहतर तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।




जिले में पांच परीक्षा केंद्रों पर दी जाएगी विद्यार्थियों को कोचिंग

मिशन बुनियाद के तहत चयनित विद्यार्थियों को भिवानी, तोशाम, कैरू, सिवानी और लोहारू स्थित पांच केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।


मिशन बुनियाद प्रवेश परीक्षा के लिए सोमवार को शहर के राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल में बच्चों के लिए काउंसिलिंग आयोजित करवाई गई। काउंसिलिंग में 183 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 91 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। जबकि 33 विद्यार्थियों को प्रोविजनल दाखिले दिए गए। इसके अलावा 59 बच्चों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया। -रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी, मिशन बुनियाद प्रवेश परीक्षा, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed