फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   91% of the work regarding the verification of 23.31 lakh acres of 'mismatch data' across 23 districts of the state has been completed.

Bhiwani News: प्रदेश के 23 जिलों में 23.31 लाख एकड़ मिसमैच डाटा सत्यापन का 91 फीसदी काम पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
91% of the work regarding the verification of 23.31 lakh acres of 'mismatch data' across 23 districts of the state has been completed.
भूमि के मिसमैच डाटा की खेत मेंं पहुंचकर भौतिक सत्यापन कार्य करते पटवारी।
भिवानी। प्रदेश के 23 जिलों में 23,31,540 एकड़ मिसमैच भूमि के डाटा के भौतिक सत्यापन का 91 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कुरुक्षेत्र में सबसे अधिक 99.89 फीसदी और सिरसा में सबसे कम 69.97 फीसदी सत्यापन हुआ है।
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों की ओर से दर्ज जानकारी में मिसमैच डाटा के भौतिक सत्यापन का काम प्रदेशभर में पटवारियों द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में कृषि एवं राजस्व विभाग के करीब 4400 पटवारी जुटे हैं। फिलहाल किसानों की ओर से दर्ज ब्योरे में 23,31,540 एकड़ भूमि का डाटा मिसमैच दर्शाया जा रहा है। वीरवार तक कई जिलों में भौतिक सत्यापन पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में 99.89 फीसदी भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है जबकि अंबाला 99.50 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। सबसे कम 69.97 फीसदी सत्यापन सिरसा जिले में हुआ है। राजस्व विभाग के पटवारी भूमि का सेटेलाइट इमेज के जरिए भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। हर जिले में सत्यापन के लिए अलग-अलग क्षेत्र शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी केवल मिसमैच डाटा का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। पोर्टल पर भूमि का डाटा मिसमैच दर्शाए जाने से किसानों को निजी बोली पर फसल बिक्री में भावांतर भरपाई और सरकारी खरीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा है। भौतिक सत्यापन के बाद ही इन किसानों के लिए फसल बिक्री की राह आसान होगी।



भिवानी जिले में प्रदेश में सबसे ज्यादा 3,04,744 एकड़ (आरसीएस) मिसमैच डाटा आया था। किसानों द्वारा फसल का ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर सेटेलाइट से मिलान करने के बाद यह डाटा आया था। हरियाणा के तमाम पटवारियों ने 92 फीसदी कार्य पूर्ण कर दिया है। भिवानी जिले का बचा हुआ डाटा वीरवार शाम तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा - विकास राठी, राज्य उप प्रधान दी रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, हरियाणा।



मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के मिसमैच डाटा के भौतिक सत्यापन कार्य में भिवानी जिले में 200 से अधिक पटवारी काम पर लगे हैं। ये काम वीरवार तक भिवानी में पूरा कर लिया जाएगा। भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के बाद ही पोर्टल पर मिसमैच डाटा दुरुस्त हो पाएगा। -जयवीर सिंह, तहसीलदार, भिवानी तहसील।
------------------------------------------------------------------------
प्रदेश में जिला वार फसल का भौतिक सत्यापन रिपोर्ट
जिला- कुल एरिया- वेरिफाई क्षेत्र- लंबित क्षेत्र- वेरिफाई प्रतिशत
1. अंबाला- 64,574.399- 64,251.988- 322.411- 99.50
2. भिवानी- 3,04,744.492- 2,78,316.308- 26,428.184- 91.33
3. चरखी दादरी- 1,39,299.276- 1,29,738.535- 9,560.741- 93.14
4. फरीदाबाद- 19,412.913- 19,061.23- 351.683- 98.19
5. फतेहाबाद- 1,17,613.51- 99,422.98- 18,190.53- 84.53
6. गुरुग्राम- 49,221.642- 46,388.641- 2,833.001- 94.24
7. हांसी- 66,147.451- 63,272.197- 2,875.254- 95.65
8. हिसार- 1,59,223.037- 1,56,350.441- 2,872.596- 98.20
9. झज्जर- 1,00,393.195- 95,045.658- 5,347.537- 94.67
10. जींद- 1,04,486.824- 94,026.672- 10,460.152- 89.99
11. कैथल- 38,689.413- 37,569.803- 1,119.61- 97.11
12. करनाल- 64,019.41- 63,156.383- 863.027- 98.65
13. कुरुक्षेत्र- 59,731.307- 59,662.994- 68.313- 99.89
14. महेंद्रगढ़- 1,44,060.323- 1,42,483.975- 1,576.348- 98.91
15. मेवात- 88,247.356- 87,165.162- 1,082.194- 98.77
16. पलवल- 79,860.615- 77,583.855- 2,276.76- 97.15
17. पंचकूला- 26,310.051- 21,369.108- 4,940.943- 81.22
18. पानीपत- 47,589.527- 43,340.765- 4,248.762- 91.07
19. रेवाड़ी- 76,594.273- 72,546.566- 4,047.707- 94.72
20. रोहतक- 73,609.681- 69,812.318- 3,797.363- 94.84
21. सिरसा- 3,20,062.784- 2,23,960.02- 96,102.764- 69.97
22. सोनीपत- 68,688.3- 62,776.395- 5,911.905- 91.39
23. यमुनानगर- 1,18,961.06- 1,14,692.54- 4,268.52- 96.41


कुल: 23,31,540.839- 21,21,994.534- 2,09,546.305- 91.01
--------------------------------------------------------------------------------------

भिवानी जिले का तहसीलवार एरिया



तहसील- कुल एरिया(एकड़ में)- वेरिफाई क्षेत्र- लंबित क्षेत्र- वेरिफाई क्षेत्र प्रतिशत
1. बहल- 43,100.248- 34,436.381- 8,663.867- 79.90
2. बवानीखेड़ा- 23,740.333- 22,105.638- 1,634.695- 93.11
3. भिवानी- 70,634.105- 66,122.891- 4,511.214- 93.61
4. लोहारू- 42,704.712- 41,841.712- 863- 97.98
5. सिवानी- 46,226.842- 39,711.779- 6,515.063- 85.91
6. तोशाम- 78,338.252- 74,097.907- 4,240.345- 94.59



कुल: 3,04,744.492- 2,78,316.308- 26,428.184- 91.33
--------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed