फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   90% of the work on the underpass on Pilani Road is complete; travel for 30 villages will become easier.

Bhiwani News: पिलानी रोड पर अंडरपास का 90 फीसदी काम पूरा, 30 गांवों का सफर होगा सुगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
90% of the work on the underpass on Pilani Road is complete; travel for 30 villages will become easier.
लोहारू में पिलानी रोड पर निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास
लोहारू। पिलानी रोड पर राजस्थान सीमा के नजदीक बनाए जा रहे रेलवे अंडरपास का करीब 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने से राजस्थान के लाडून्दा, लिखवा और छापड़ा सहित करीब 30 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी और लोहारू आने-जाने में करीब 10 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अंडरपास का निर्माण 13 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था। परियोजना को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण काम निर्धारित समय से अधिक खिंच गया। अब शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


440 मीटर लंबा है अंडरपास
पिलानी रोड पर बन रहे अंडरपास की लंबाई करीब 440 मीटर है। इसके शुरू होने से लोहारू और राजस्थान के सीमावर्ती गांवों के बीच आवागमन सुगम होगा। दूरी कम होने से ग्रामीणों के समय और ईंधन की बचत होगी। साथ ही खरीदारी, रोजमर्रा के कामकाज, कृषि गतिविधियों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोहारू आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य
परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित ने बताया कि अंडरपास का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। तकनीकी समस्याओं के चलते निर्माण में अपेक्षा से अधिक समय लगा है, लेकिन शेष कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके शुरू होने से राजस्थान के करीब 30 गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और लोहारू से सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed