फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   822 out of 879 candidates appeared for the foundation level 2 exam in the district

Bhiwani News: जिले में बुनियाद लेवल 2 की 879 में से 822 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Wed, 22 Feb 2023 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 Feb 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
822 out of 879 candidates appeared for the foundation level 2 exam in the district
सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बुनियाद कार्यक्रम के तहत
भिवानी। जिले में बुधवार को बुनियाद लेवल 2 की परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें 879 में से 822 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया। परीक्षा का समय दोपहर एक बजे से तीन बजे का रहा। सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग देने के लिए सरकार ने बुनियाद योजना चलाई है। इसके तहत आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिन्हें नौवीं कक्षा में दाखिला के बाद 10वीं कक्षा तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

बुनियाद कार्यक्रम के जिला नोडल ऑफिसर रोहित इंदौरा ने बताया कि दोनों की परीक्षा केंद्रों पर सफल परीक्षा रही है। किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी नहीं हुई। जिलेभर से प्रत्येक खंड में परीक्षा केंद्र बनाया गया ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो और उन्हें दूर-दराज के क्षेत्र में भटकना न पड़े। जिलेभर में 3700 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 3133 विद्यार्थियों ने लेवल 1 की परीक्षा दी थी, जिसमें से 879 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। अब लेवल 2 की 822 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है, जिनका परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed