फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   82.1 percent voting for Bawanikheda, Loharu and Siwani Nagar Palika

Bhiwani News: बवानीखेड़ा, लोहारू और सिवानी नगर पालिका के लिए 82.1 फीसदी मतदान

Sun, 02 Mar 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
82.1 percent voting for Bawanikheda, Loharu and Siwani Nagar Palika
सिवानी में बूथ नंबर 14 पर मतदान करने के लिए लगी महिलाओं की लंबी कतार।
भिवानी। जिले में रविवार को तीन नगर पालिकाओं के लिए औसतन 82.1 फीसदी मतदान हुआ। नगर पालिका बवानीखेड़ा, लोहारू, सिवानी मंडी में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान कराया गया। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक था, लेकिन कुछ बूथों पर मतदाताओं की कतारों की वजह से आधा घंटा देरी तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

जिलेभर की तीनों नगर पालिका चुनाव में कहीं पर भी कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई। हालांकि मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हल्की फुल्की झड़प जरूर हुई। इसे मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने सुलझा लिया।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा में अध्यक्ष सहित 16 वार्ड पार्षदों के लिए 13,595 मतदाताओं ने मतदान किया जबकि लोहारू नगर पालिका में अध्यक्ष पद सहित 14 वार्ड पार्षदों के लिए 8,719 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह सिवानी मंडी नगर पालिका में अध्यक्ष पद सहित 16 वार्डों में पार्षदों के लिए 13,185 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिहाज से बवानीखेड़ा में 80.6 फीसदी मतदान हुआ, जबकि लोहारू में 79.3 फीसदी और सबसे अधिक सिवानी मंडी नगर पालिका में 85.9 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। लोहारू में बवानीखेड़ा और सिवानी के मुकाबले कम मतदान हुआ लेकिन लोहारू में अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे अधिक 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीनों नगर पालिका क्षेत्रों में कुल 46 बूथ बनाए गए। सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान करवाने के लिए पुलिस मुस्तैद रही।

उपायुक्त और एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण
उपायुक्त महावीर कौशिक और एसपी नीतीश अग्रवाल ने भी मतदान के दौरान विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पूछा कि किस मतदान केंद्र पर कितने बजे मतदान शुरू हुआ। किसी ईवीएम में मतदान के दौरान कोई तकनीकी दिक्कत तो नहीं आई। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा जवानों से भी मुस्तैदी से ड्यूटी देने के लिए निर्देशित किया। किसी भी बूथ पर किसी गड़बड़ी या फिर झगड़े को रोकने के लिए भी टीमों को सतर्क किया गया था।


बवानीखेड़ा में सुबह 10 बजे 17.3 प्रतिशत, दोपहर में 36.2 फीसदी और दोपहर ढाई बजे तक 54.8 प्रतिशत मतदान
बवानीखेड़ा में मतदान का ग्राफ भी सुबह के मुकाबले दोपहर तक तेजी से बढ़ा। दोपहर तक दोगुना मतदान हो गया था। सुबह दस बजे 17.3 फीसदी मतदान दर्ज हुआ जबकि दोपहर 12 बजे तक ये बढ़कर 36.2 फीसदी तक पहुंच गया। इसी तरह दोपहर बाद ढाई बजे तक 54.8 फीसदी और शाम साढ़े चार बजे तक 70.4 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह शाम छह बजे मतदान समाप्ति पर 80.6 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed