फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   82 buses went to Karnal, passengers kept wandering on the route as they did not return

Bhiwani News: करनाल गई 82 बसें, वापस नहीं लौटने से रूट पर भटकते रहे मुसाफिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
82 buses went to Karnal, passengers kept wandering on the route as they did not return
भिवानी। करनाल में आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को लेकर बुधवार और वीरवार को भिवानी डिपो से रोडवेज की 82 बसें गईं। इसकी वजह से लोकल से लेकर लंबी दूरी के रूटों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीरवार सुबह ग्रामीण रूटों पर स्कूली व कॉलेज विद्यार्थियों को शहर लाने के लिए बस भी नहीं चलीं। इसकी वजह से विद्यार्थियों को ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोकल रूटों पर कई टाइम भी मिस हुए। शहर के चौक चौराहों पर भी यात्रियों की खूब भीड़ जुटीं, बस आते ही यात्री भी उस पर टूट पड़े।
विज्ञापन


कौशल रोजगार कर्मियों को लेकर वीरवार को भिवानी बस स्टैंड से 50 बसें गई हैं। जिस कारण भिवानी से हांसी, हिसार, रोहतक, दिल्ली, जींद, लोहारू, चरखी दादरी रूट पर बसों के कई टाइम मिस हुए। वहीं वाया ग्रामीण रूटों पर परिवहन समिति की बसों ने ही दौड़ लगाई, जबकि रोजाना गांवों से शहर में स्कूली व कॉलेज विद्यार्थियों को लेकर आने वाली बसें नहीं चलीं। खासकर जिले में महिलाओं व छात्राओं के लिए चलने वाली 21 बसों का संचालन भी पूरी तरह से बाधित रहा है। बस स्टैंड से चौधरी बंंसीलाल विश्वविद्यालय प्रेमनगर में विद्यार्थियों के लिए चलने वाली बसें भी बंद रहीं। इससे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय पहुंचने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


करनाल में हुए अंत्योदय महासम्मेलन के लिए भिवानी डिपो से दो दिनों में कुल 82 बसें गई हैं, लेकिन ये बस वीरवार दोपहर बाद तक भी वापस नहीं लौटी। इससे लंबे व लोकल सभी रूटों पर बसों को अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े। हालांकि बुधवार को हरियाणा दिवस होने के कारण अवकाश था जिसके कारण यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई लेकिन वीरवार को लगभग सभी रूटों पर बसों की कमी के कारण भिवानी से दिल्ली, हिसार, हांसी, रोहतक, चंडीगढ़, जींद के अलावा अन्य सभी लोकल रूटों पर बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़े। लोकल रूटों पर यात्रियों को करीब आधा से एक घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

करनाल में होने वाले कार्यक्रम के चलते भिवानी डिपो से 82 बसें गई हुई हैं। इसके कारण यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़े। सभी रूटों पर नियमित रूप से बसों का संचालन रहा हैं।

पवन कुमार, संस्थान प्रबंधक भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed