{"_id":"5c8d4eb7bdec22144e5c255a","slug":"81552764599-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर की पांच लाख रुपये की ठगी, दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर की पांच लाख रुपये की ठगी, दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रोडवेज विभाग में कंडक्टर और डी ग्रुप में भर्ती करवाने के नाम पर दो युवकों से पांच लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में ढाणा रोड गली नंबर तीन निवासी अजीत ने बताया कि करीबन डेढ़ साल पहले कोंट रोड निवासी राव वीरेंद्र सिंह ने ऊपर पहुंच होने की बात कहकर उसके दो भतीजों अरुण और मोहित को रोडवेज में कंडक्टर लगवाने के लिए 12 लाख रुपये की डिमांड की थी। उसने दो लाख रुपये पहले और तीन लाख रुपये बाद में वीरेंद्र सिंह को दे दिए। जब कंडक्टर का रिजल्ट आया तो दोनों भतीजों का लिस्ट में नाम नहीं था। पैसे वापस मांगे तो फिर दोनों का डी ग्रुप की भर्ती में चयन कराने का झांसा दिया। डी ग्रुप की भर्ती में भी चयन नहीं हुआ। इसके बाद भी पैसे लौटाने में आना-कानी करता रहा। बाद में दबाव दिया तो धमकियां देने लगा और पैसे लौटाने से मना कर दिया। आरोप है कि आरोपी उलटा उन्हें ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगा। पुलिस तहकीकात कर रही है।
फूड इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े 3 लाख
भिवानी। फूड इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने का झांसा देने के मामले में सदर पुलिस ने वीरेंद्र और सतीश नामक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दोनों पर साढ़े तीन लाख रुपये ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन
हलवास गेट निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि वीरेंद्र और सतीश ने मिलकर उसे फूड इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये मांगे थे। नौकरी के लालच में उसने एडवांस साढ़े तीन लाख रुपये 10 सितंबर 2018 को उसके हुडा पार्क के समीप ऑफिस में दे दिए थे। मगर आज तक नौकरी नहीं लगी। पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी ने उसकी टाटा टियागो गाड़ी भी बहला फुसलाकर ले ली, जिसकी लोन किस्त भी नहीं भरी जा रही हैं। पुलिस ने वीरेंद्र और सतीश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।