{"_id":"5c7835d8bdec224c7f23dbc2","slug":"81551381976-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो कटेगा 500 का चालान, 400 जाएंगे नप खाते तो 100 पुलिस के खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो कटेगा 500 का चालान, 400 जाएंगे नप खाते तो 100 पुलिस के खाते
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर वासियों और पुलिस के लिए बड़ी समस्या बनी बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अब नया प्लान तैयार किया गया है। नए प्लान के तहत नगर परिषद ठेका देकर दो क्रेन और कर्मी ट्रैफिक पुलिस को देगा। जिसके बाद नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को जब्त किया जाएगा और पांच सौ रुपये का चालान किया जाएगा। इस राशि में से चार सौ रुपये नप के खाते में जाएंगे और एक सौ पुलिस के खाते में। यानी अब चालान काटेगी पुलिस और आय बढ़ेगी नगर परिषद की। इसके अलावा नगर परिषद के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन शहर के मुख्य क्षेत्रों में पार्किंग की भी व्यवस्था कर रहा है।
शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए अनेक प्रयास किए गए। शहर की सड़कों खासकर सरकुलर रोड पर पीली पट्टी खिंची गई। शहर में पांच जगह ट्रैफिक लाइटें लगाई गई। मगर जाम से निजात नहीं मिली। शहर में सरकुलर रोड रोहतक गेट, महम गेट, हांसी गेट, घंटाघर चौक, दिनोद गेट, पुरानी देवसर चुंगी, दादरी गेट के आसपास हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। अब जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मिलकर नया प्लान तैयार किया है। जिसके तहत विशेष रोड सेफ्टी एसोसिएट से सरकुलर रोड का सर्वे करवाया गया।
नए प्लान के तहत नगर परिषद टेंडर आमंत्रित कर ठेका देगा और दो क्रेन और कर्मचारी मुहैया करवाएगा। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को इन क्रेनों के माध्यम से जब्त किया जाएगा और पांच सौ रुपये चालान किया जाएगा। इस चालान राशि में से ठेके के लिए चार सौ रुपये नगर परिषद को दिए जाएंगे और एक सौ रुपये पुलिस विभाग के अकाउंट में जाएंगे।
विज्ञापन
ये रहेगी पार्किंग की नई व्यवस्था
पुलिस और नगर परिषद ने मिलकर शहर में पार्किंग की भी व्यवस्था की है। इसके तहत महम गेट चौक पर सड़क किनारों जहां गंदगी और मिट्टी के ढेर लगे रहते थे वहां सफाई करवाकर सीमेंट की टायल बिछा दी गई है। अब यहां 50 से 60 वाहन खड़े किए जा सकते है। रोहतक गेट चौक के लिए सब्जी मंडी के मुख्य गेट के सामने बने नप के छोटे से पार्क का प्रयोग किया जाएगा। यहां पार्किंग व्यवस्था बनाई जाएगी। चिड़ियाघर रोड पर आसपास खाली जगह पर वाहन खड़े किए जा सकते है। घंटाघर चौक के लिए किरोड़ीमल पार्क और सामान्य अस्पताल की दीवार के साथ वाहन खड़े किए जा सकते है।
विशेषज्ञों ने सर्वे में माना, पर्याप्त है जगह, जाम से मिल सकती है निजात
सरकुलर रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति व यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष रोड सेफ्टी एसोसिएट की ओर से सरकुलर रोड का सर्वे करवाया गया है। सर्वे के दौरान पाया है कि भिवानी का सरकुलर रोड पर इतनी समुचित जगह है कि यदि वाहनों को पीली पट्टी के अंदर व्यवस्थित ढंग से खड़ा किया जाए तो जाम की समस्या नहीं बनेगी।
शहर में ट्रैफिक की समस्या गंभीर है। जिसके समाधान के लिए प्लानिंग बनाई है। नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाहनों से सख्ती से निपटा जाएगा और चालान किए जाएंगे। इसके लिए अलग प्लान बनाया है और नप हमें वाहन जब्त करने के लिए दो क्रेन मुहैया कराएगा। नो पार्किंग के पांच सौ का चालान किया जाएगा। शहर में पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है।
इंस्पेक्टर प्रेम सिंह, एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस