{"_id":"5af9e4cc4f1c1be7408b56f9","slug":"81526326476-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित चेतना रैली को लेकर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित चेतना रैली को लेकर की चर्चा
Updated Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित चेतना रैली को लेकर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हनुमान गेट पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच की अनुसूचित मोर्चा की बैठक में दलित चेतना रैली को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित प्रधान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संदीप वाल्मीकि विधायक दिल्ली एवं लोकतंत्र सुरक्षा सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चंदेल रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद चंदेल ने बताया कि एक जुलाई से पूरे हरियाणा में लोकतंत्र सुरक्षा मंच व सेवा दल के नेतृत्व में दलित चेतना यात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे हरियाणा के प्रत्येक गांव व शहर में लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि चेतना यात्रा को कुरुक्षेत्र के सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी एक जुलाई से मतलोडा पानीपत से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर सुरक्षा दल के जिला अध्यक्ष अंकित मेहता, मंच के युवा हलकाध्यक्ष रणवीर भाटी, युवा नेता सुनील बोमरा, नीरज खन्ना, विकी कांगड़ा, ऋषि कायत, राज सिंह, धूप सिंह, राजा बागड़ी, पूजा कुमारी, रवि कांगड़ा, महावीर सिंह, अनिल कांगड़ा, सनी वाल्मिकी व अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।