फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुतला फूंक शहर में निकाली मंत्री कृष्ण बेदी की शव यात्रा

पुतला फूंक शहर में निकाली मंत्री कृष्ण बेदी की शव यात्रा

Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुतला फूंक शहर में निकाली मंत्री कृष्ण बेदी की शव यात्रा
दिव्यांगों ने मंत्री कृष्ण बेदी की पुतला फूंक कर जताया रोष
विज्ञापन

भिवानी। ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति के सदस्यों ने धरने के 26वें दिन लघु सचिवालय के समक्ष न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंककर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता आल हरियाणा दिव्यांग सोसायटी सुरेश शर्मा ने की और मंच का संचालन विनोद वर्मा ने किया।

दिव्यांगों की मांगों पर ध्यान न देने के कारण शुक्रवार को दिव्यांगों ने कृष्ण कुमार बेदी का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि हमारे ज्यादातर अधिकार सामाजिक हैं व सामाजिक एवं न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं और यही मंत्रालय इन्हें लागू नहीं करना चाहते हैं। सुरेश ने कहा कि आज सरकार व प्रशासन इस काबिल भी नहीं कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम को लागू कर सके। विनोद वर्मा प्रधान ने बताया कि हरियाणा प्रशासन जिसके ऊपर दिव्यांग अधिकार अधिनियम पूर्ण रुप से लागू करने की जिम्मेदारी है। उसका पुतला आगामी 2 मई मंगलवार को फू केंगे। हमारा आंदोलन इसी तरह आगे बढ़ाते रहेंगे जो कि अब पूरे हरियाणा में फैलता चला जा रहा हैं। इस मौके पर चंदन प्रधान लोहारू, डॉ. सुरेश कुमार, चंदन प्रधान लोहारू, महेश शर्मा प्रधान रोहतक, सत्यवान शर्मा प्रधान हिसार, संदीप बामला उपप्रधान आल हरियाणा जिले सिंह संजय बुटाना, सोमवीर सिंह हरियाणा विजय प्रधान चरखी दादरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed