फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   प्रदेश की हर बेटी की जीत पर गर्व : सीएम

प्रदेश की हर बेटी की जीत पर गर्व : सीएम

Thu, 14 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की हर बेटी की जीत पर गर्व : सीएम
प्रदेश की हर बेटी की जीत पर गर्व : सीएम
विज्ञापन

भिवानी। यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धनाना गांव की गोल्ड विजेता साक्षी और नीतू को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रदेश की हर बेटी की जीत पर गर्व महसूस होता है। सीएम ने दोनों विजेता बेटियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
भिवानी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने नीतू और साक्षी को हवाई पट्टी पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने दोनों बेटियों को उनकी इतनी बड़ी जीत पर बधाई दी। साथ ही विश्वास दिलाया कि वो उनकी हर संभव मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हर बेटी की जीत पर गर्व महसूस होता है। क्योंकि बेटियां पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को अपने दम पर कामयाब कर रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक बिशंभर वाल्मीकि, जेपी दलाल, डीसी डा. अंशज सिंह, एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया, डीएसपी विजय देशवाल, रणबीर प्रधाना धनाना, ओमप्रकाश मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 19 से 26 नवंबर तक गोहाटी में आयोजित यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धनाना गांव की मुक्केबाज साक्षी ने 54 किलोग्राम भर वर्ग व नीतू ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया था। इन दोनों बेटियों ने एक-एक कर अपनी प्रतिद्वंद्वियों को करारी मात देते हुए देश की झोली में गोल्ड मेडल डाला था।

गोल्ड विजेता बॉक्सर को उपायुक्त ने किया सम्मानित
भिवानी। उड़ीसा में 3 से 7 दिसंबर तक आयोजित 17वीं सीनियर नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाज भारती पोसवाल ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। भारती ने अपने भार वर्ग में पंजाब की मुक्केबाज को 0.5 से पराजित किया। भारती की इस सफलता पर जिला उपायुक्त डा. अंशज सिंह और अतिरिक्त उपायुक्त संगीता तेतरवाल ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि हमें अपनी बेटी पर बड़ा गर्व है। मुक्केबाज भारती ने अपनी सफलता का श्रेय द्रोणाचार्य अवार्डी कोच ब्रजभूषण एवं माता-पिता के दिया। भारती के पिता अत्तर सिंह पोसवाल व माता सुशीला देवी ने कहा कि हमें अपनी बेटी पर बड़ा गर्व है। हमने बेटी का पालन पोषण एक बेटे की तरह किया है। मनोज बैनीवाल, बिजेंद्र यादव अटेली, समाजसेवी मास्टर रामफल सिंह, गुर्जर समाज के प्रधान रामरत्न, विनोद राणा, ईश्वर मलिक, रजनीश अहलावत, कुलदीप चौहान, अशोक चौहान, राजू चौहान व सुरेश प्रजापत ने भी भारती को बधाई दी।

जहरगिरी आश्रम में मुक्केबाज राजेश लुक्का सम्मानित
भिवानी। गुरुग्राम में हुई प्रोफेशनल बॉक्सिग में जीत हासिल कर भिवानी पहुंचे राजेश लुक्का को सिद्ध पीठ बाबा जहरगीरी आश्रम के महंत पीठाधीश्वर डा. अशोक गिरी जी महाराज ने सम्मानित किया।
बुधवार को आयोजित स्वागत समारोह में डा. अशोक गिरी ने कहा कि आज के युग में खेल ही ऐसा सशक्त माध्यम है जहां युवा अपने शारीरिक बल को निखार सकते हैं। वहीं युवा खेलों के माध्यम से अपने जीवन की आजीविका भी चला सकते है। उन्होंने युवा खिलाड़ी लुक्का को बधाई दी। लुक्का बॉक्सर ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोचों व गुरू अशोक गिरी जी को दिया।

इस अवसर पर सुनील बोनदिया रमन गर्ग, गोपाल बुधिया, अजीत सर्राफ, सुरेंद्र, टीलु, भारत लाठी, शिव कुमार शर्मा, कैलाश गिरी,भगवान गिरी, जेली बाबा, लेशु नाई, बाबा रामबीर दास, सज्जन सोनी, वेदु सोनी, होशियार सिंह, रामअवतार सरपंच ठेकदार, प्रताप सरपंच, बसंत शर्मा, किरोड़ी जैन, रवि शर्मा, जेली बाबा, हेमंत कौशिक लाटा, दशरथ गिरी, शक्ति गिरी, मनोज मलिक, पारस शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed