फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   वायु प्रदूषण मापने के लिए लगाई उच्च तकनीक मशीन

वायु प्रदूषण मापने के लिए लगाई उच्च तकनीक मशीन

Fri, 24 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
वायु प्रदूषण मापने के लिए लगाई उच्च तकनीक मशीन
वायु प्रदूषण मापने के लिए जिले में लगाई उच्च तकनीक मशीन
विज्ञापन

भिवानी। बढ़ते वायु प्रदूषण को मापने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भिवानी के साथ-साथ चरखी दादरी जिले में उच्च तकनीक आधारित आरडीएस मशीन लगाई गई है। इस मशीन की खासियत यह है कि यह वायु में मौजूद कणों की मात्रा को सटीकता के साथ मापती है। प्रदूषण बोर्ड ने इन मशीनों को किराए पर लिया है।
बड़ी मात्रा में खनन कार्य की वजह से इन दिनों भिवानी और चरखी दादरी की आबोहवा की क्वलिटी बेहद खराब हो गई है। स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खराब माने जाने वाले पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 का लेवल दोनों जिलों में 500 से ज्यादा पहुंच चुका है। बता दें कि पीएम 2.5 का लेवल 200 से अधिक होने के बाद खतरनाक माना जाता है। दोनों जिलों में वायु प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किसी प्राइवेट फर्म से किराए पर लेकर दो आरडीएस मशीनों को भिवानी भिजवाया है। लगभग 20 लाख रुपये कीमत की यह मशीन हवा में मौजूद महीन कणों की मात्रा को बताने में सक्षम है। आरडीएस दृश्यता के स्तर को भी अच्छे से माप सकती है। एक मशीन भिवानी के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट में लगाई गई है और दूसरी मशीन चरखी दादरी के रामलवास गांव में लगाई गई है।
विज्ञापन

--
वायु की क्वालिटी और सुधरी
खनन, उद्योग बंद करने और फॉगर मशीन से पानी के छिड़काव के बाद भिवानी और चरखी दादरी दोनों जिलों की एयर क्वालिटी में अच्छा खासा सुधार हुआ है। जो आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया था, अब दोनों ही जिलों में घटकर 200 के आसपास पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु प्रदूषण पर नजर रखने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो मशीन किराए पर लेकर यहां भेजा है। इन मशीनों को कुछ समय के लिए रखा गया है। कुछ समय पहले फॉगर मशीन को भी पानी के छिड़काव के लिए भेजा गया था।
- आरके भौंसले, कार्यकारी अभियंता, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed