Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   800 meritorious individuals from the Rajput community were felicitated.

Bhiwani News: राजपूत समाज के 800 मेधावियों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
800 meritorious individuals from the Rajput community were felicitated.
भिवानी। रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की ओर से भिवानी और चरखी दादरी के 800 मेधावियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को असंध के विधायक योगेंद्र सिंह राणा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. बृजपाल सिंह पप्पू और उपप्रधान विरेंद्र तंवर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व आईएएस अधिकारी एवं सभा के संरक्षक आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। विधायक योगेंद्र सिंह राणा और एचसीएस अधिकारी मुकुंद तंवर ने अपने हाथों से मेधावियों को सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि किसी भी समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वहीं एचसीएस अधिकारी मुकुंद तंवर ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों की पीठ थपथपाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभा की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ता है और बच्चों में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। इस अवसर पर सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. बृजपाल सिंह पप्पू, उपाध्यक्ष विरेंद्र तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, सचिव कंवर सिंह, चरखी दादरी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह और डॉ. एनके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नशे से दूर रहें युवा, दूसरों को भी करें जागरूक
एचसीएस अधिकारी मुकुंद तंवर ने कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। युवाओं को इससे खुद भी दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी नशे से बचने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed