फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   77.2% voter turnout recorded in Behl block for Zila Parishad and Panchayat Samiti

जिला परिषद के दो व पंचायत समिति के 13 उम्मीदवारों के लिए हुआ 77.2 फीसदी मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
77.2% voter turnout recorded in Behl block for Zila Parishad and Panchayat Samiti
बहल। पंचायत चुनाव में जिला परिषद के दो व 13 पंचायत समिति सदस्य के लिए रविवार को मतदान हुआ। सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। मतदान को लेकर युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं में जोश व उत्साह देखा गया। जिले में बहल खंड में सर्वाधिक 77.2 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत गांव सुरपुरा खुर्द के बूथ नंबर 17 पर 88.54 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान गांव बहल के बूथ नंबर 14 पर 64.71 फीसदी मतदान हुआ। यह पहला अवसर था जब जिला परिषद के चुनावों में क्षेत्र में इतनी भारी मात्रा में मतदान हुआ हो।
विज्ञापन

बहल पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया। खंड में कुल 65 बूथों पर 51395 मतदाताओं में से 39698 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। क्षेत्र के ग्रामीण बुजुर्ग और युवा मतदाता बड़े उत्साह के साथ वोट डालने को नजदीकी मतदान केंद्र में पहुंचे। खंड के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल रहा। कुछ गांवों में मतदान के लिए सुबह से दोपहर तक भीड़ उमड़ी वहीं कुछ मतदान केन्द्रों पर दोपहर बाद ही लोग मतदान केन्द्र पर वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

----------------------------
सुरपुरा खुर्द में दोनों बूथों पर जमकर पड़े वोट
पहली बार यह देखने को मिला जब किसी गांव में जिला परिषद के चुनावों में वोट प्रतिशतता 80 प्रतिशत से पार गई हो। बहल क्षेत्र के सुरपुरा खुर्द गांव में सर्वाधिक 88.6 प्रतिशत मतदान हुआ। सुरपुरा खुर्द के बूथ 18 में 88.54 व बूथ 17 में 87.59 प्रतिशत मतदान हुआ। सुरपुरा खुर्द से दिनेश सिहाग जिला परिषद के प्रत्याशी के तौर पर किस्मत अजमा रहे हैं। इसके अलावा लाडावास गांव में केवल एक बूथ था जिसमें 85.85 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, कासनी कलां के एक बूथ में 84.43 व दूसरे बूथ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
बहल खंड के 21 बूथों में रहा 80 प्रतिशत से ऊपर मतदान
जिले में मतदान के मामले में अव्वल रहे बहल खंड में इस बार लोगों ने दिल खोल कर वोट दिए। बहल खंड के 21 मतदान केंद्र ऐसे रहे जिनमें 80 प्रतिशत से ऊपर मत पड़े। बहल के बूथ 9 में 81.08, बूथ 11 में 83.22, बूथ 12 में 81.11, सुरपुरा कलां के बूथ 15 में 81.01, सुरपुरा खुर्द के बूथ 17 में 87.59 और बूथ 8 में 88.54, कासनी कलां के बूथ 23 में 84.43, कासनी खुर्द के बूथ 19 में 81.04, सिधनवा के बूथ 33 में 80.52, 34 में 81.93, 35 में 85.51, सलेमपुर के बूथ 36 में 82.68, शहरयारपुर के बूथ 37 में 83.39, बैराण के बूथ 40 में 81.19, नूनसर के बूथ 43 में 80.47, लाडावास के बूथ 47 में 85.85, चैहड़ कलां के बूथ 53 में 82.42, सिरसी के बूथ 56 में 83.06, बूथ 57 में 83.93, सोरड़ा कदीम के बूथ 59 में 84.52 व अमीनपुर के बूथ 65 में 81.21 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

----------------------------
मंढ़ोली कलां गांव में चार बूथ रहे 75 से 80 के बीच
मंढ़ोली कलां गांव से जिला परिषद के वार्ड 18 से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र मंढ़ोली, निवर्तमान सरपंच सतपाल और कांग्रेस नेता प्रदीप मंढ़ोली मैदान में हैं। मंढ़ोली कलां बहल क्षेत्र के बड़े गांवों में एक है। गांव के बूथ 25 में 78.26, 26 में 75.87, 27 में 78.91 व 28 में 77.98 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं चैहड़ कलां गांव से वार्ड नं. 17 से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें पताशकौर, सीमा और सुनील कुमारी शामिल है। इस गांव में चार बूथों में से बूथ 50 पर 79.28, 51 पर 72.94, 52 पर 75.28 व 53 में 82.42 वोट पड़े हैं। खंड के चैहड़ कलां के बूथ 51 में स र्वाधिक 1068 मतदाता थे जहां 72.94 प्रतिशत मतदान हुआ है और अमीनपुर में सबसे कम 314 मतदाता थे जहां 81.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बहल कस्बे के दस बूथों में से बूथ 9 में 81.08 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed