{"_id":"68aca335e701a7881208ac83","slug":"76-mm-rain-in-three-days-in-loharu-citys-drainage-system-collapsed-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138688-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोहारू में तीन दिन में 76 एमएम बारिश, शहर की निकासी व्यवस्था ध्वस्तं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोहारू में तीन दिन में 76 एमएम बारिश, शहर की निकासी व्यवस्था ध्वस्तं
Mon, 25 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
लोहारू। इंद्रदेव की मेहरबानी से लोहारू और आसपास के इलाकों में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश हुई। सोमवार को ही करीब 60 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि तीन दिनों में यह आंकड़ा 76 एमएम तक पहुंच गया। भारी बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था को पूरी तरह धराशायी कर दिया।
सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दोपहर करीब 1 बजे से शुरू हुई मूसलधार बारिश दो घंटे तक जारी रही। चौधरी देवीलाल चौक, सात नंबर चुंगी और माता चौक पर पानी जमा होकर तालाब जैसे हालात बन गए। हालांकि शाम तक पानी निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं और वाहन चालकों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
वहीं खेतों में पानी भरने से किसान चिंता में हैं। उनका कहना है कि अतिवृष्टि से मेहनत पर पानी फिर सकता है। वहीं प्रशासन ने लोगों को नमी वाली जर्जर इमारतों से दूर रहने की अपील की है।