फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   74 of District Councilor, 59 of Panchayat Samiti, 203 of Sarpanch, 152 of Panch

तीसरे दिन जिला पार्षद के 74, पंचायत समिति के 59, सरपंच के 203, पंच के 152 नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
74 of District Councilor, 59 of Panchayat Samiti, 203 of Sarpanch, 152 of Panch
भिवानी। पंचायती चुनाव के लिए सोमवार को जिला परिषद सदस्य के लिए 74, खंड समिति सदस्य के लिए 59, सरपंच पद के लिए 203 और पंच के लिए 152 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि पंचायती चुनाव के लिए जिला परिषद सदस्य के लिए 74 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिनमें 53 पुरुष व 21 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से 16, पिछड़ा व अन्य पिछड़ा वर्ग से 13 व्यक्तियों व सामान्य व अन्य सीट पर 45 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

खंड समिति सदस्य के लिए 59 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 37 पुरुष व 22 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से नौ, अन्य पिछड़ा वर्ग से 20 व सामान्य पर 30 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच पद के लिए 203 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 108 पुरूष व 95 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से 33, पिछड़ा से 27 व सामान्य सीट पर 143 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पंच के लिए 152 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 99 पुरुष व 53 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से 34, पिछड़ा वर्ग से 25, सामान्य सीट पर 93 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
बवानीखेड़ा में सरपंच पद के लिए सात नामांकन
बवानीखेड़ा खंड से सरपंच पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 4 पुरुष व 3 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से एक व्यक्ति, पिछड़ा वर्ग से शून्य और सामान्य सीट पर छह लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पंच के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें एक पुरुष व एक महिला प्रत्याशी है। इनमें दोनों ने ही सामान्य सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। बहल खंड से सरपंच पद के लिए 31 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 13 पुरुष व 18 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से चार, पिछड़ा वर्ग से छह व सामान्य सीट पर 22 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पंच पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 11 पुरुष व पांच महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से एक, पिछड़ा वर्ग से तीन व सामान्य सीट पर 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
भिवानी खंड में 63 दावेदार उतरे मैदान में
भिवानी खंड से सरपंच पद के लिए 63 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 41 पुरुष व 22 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से 14, पिछड़ा वर्ग से सात, व सामान्य सीट पर 42 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पंच पद के लिए 60 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 43 पुरुष व 17 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से 18 व्यक्तियों, पिछड़ा वर्ग से आठ व सामान्य सीट पर 35 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
कैरू खंड में 14 पुरुष व 13 महिला प्रत्याशियों ने किया नामांकन
कैरू खंड से सरपंच पद के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 14 पुरुष व 13 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से एक, पिछड़ा वर्ग से पांच व सामान्य सीट पर 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पंच पद के लिए 23 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 14 पुरुष व नौ महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से तीन, पिछड़ा वर्ग से तीन व सामान्य सीट पर 17 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
लोहारू में पंच के लिए 24 ने किया नामांकन
लोहारू खंड से सरपंच पद के लिए 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 13 पुरुष व 23 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से सात, पिछड़ा वर्ग से चार व सामान्य सीट पर 25 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पंच पद के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 15 पुरुष व नौ महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से पांच, पिछड़ा से आठ व सामान्य सीट पर 11 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

सिवानी खंड में 16 प्रत्याशी आए मैदान में
सिवानी खंड से सरपंच पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 10 पुरुष व छह महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से शून्य, पिछड़ा वर्ग सीट के लिए दो व अन्य सीट पर 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पंच पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें एक पुरुष व पांच महिला प्रत्याशी है। तोशाम खंड से सरपंच पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 21 पुरुष व 12 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से सात, पिछड़ा वर्ग से तीन, सामान्य सीट पर 22 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पंच पद के लिए 28 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें 17 पुरुष व 11 महिला प्रत्याशी है। इनमें अनुसूचित जाति से छह, पिछड़ा वर्ग से छह, सामान्य सीट पर 16 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed