फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   732 in Women's College and 1108 students in MNS deposited fees

महिला कॉलेज में 732 तो एमएनएस में 1108 विद्यार्थियों ने करवाई फीस जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
732 in Women's College and 1108 students in MNS deposited fees
स्नातक के विभिन्न कोर्सों में पहली कट ऑफ लिस्ट की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि सोमवार शाम छह बजे पूरी हो गई है। इसको लेकर सोमवार दिनभर विद्यार्थी साइबर कैफे में ऑनलाइन फीस जमा करवाने में जुटे रहे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा 22 सितंबर को स्नातक के विभिन्न कोर्सों की दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं पहली लिस्ट में नाम आने के बावजूद जिन विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा नहीं करवाई वे दाखिले से वंचित हो गए। मगर कॉलेजों में सीट खाली रहती हैं तो ओपन काउंसिलिंग में इन विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में स्नातक के विभिन्न कोर्सों के लिए 1150 सीट पर 732 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। साथ ही राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में फीस जमा करवाने के बाद विद्यार्थी अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। वहीं महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 1880 सीट पर 1108 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। एमएनएस कॉलेज में अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में दस्तावेज जमा करवाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की जानकारी:
कोर्स सीट एडमिशन
बीए 640 433
बीकॉम 180 139
बीसीए 120 32
बीएससी नॉन मेडिकल एंड कंप्यूटर एपलिकेशन 210 128
एमएनएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जानकारी
कोर्स सीट एडमिशन
बीए 720 515
बीकॉम 320 200
बीएससी नॉन मेडिकल 400 214
बीएससी मेडिकल 160 66
बीए सायं 160 86
बीकॉम सायं 80 13
बीएससी मैथ्स ऑनर 40 14
वर्जन:
स्नातक की पहली कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने का अंतिम दिन सोमवार तक था। जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई है, वे दाखिले से वंचित रह गए हैं। दूसरी कट ऑफ लिस्ट 22 सितंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. रणधीर सिंह, नोडल ऑफिसर, एमएनएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।
जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed