{"_id":"6276beea05a19b7cd17544a9","slug":"72-hours-more-water-crisis-drinking-water-supply-on-tanker-no-water-in-tap-from-dry-tanks-bhiwani-news-hsr631048118","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे और जल संकट : टैंकर पर आ टिकी पेयजल आपूर्ति, सूखे टैंकों से नल में जल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे और जल संकट : टैंकर पर आ टिकी पेयजल आपूर्ति, सूखे टैंकों से नल में जल नहीं
विज्ञापन
भिवानी। अप्रैल के अंत में ही जल संकट ने शहर को घेर लिया। मई की शुरुआत पानी की किल्लत से हुई। अब शहर पानी की राशनिंग झेल रहा है। 11 मई के बाद सिंचाई विभाग की नहरों में पानी आने की आस है। यानी शहर वासियों को 72 घंटे से ज्यादा अभी भी जल संकट और झेलना पड़ेगा। शहर की बाहरी कॉलोनियों में पानी को लेकर मारामारी है। पुराने जलघर के टैंक सूख चुके हैं और नलों में जल नहीं आ रहा है। खाली बर्तनों के साथ महिलाओं का मजमा हैंड पंपों पर लग रहा है। ये महिलाएं रोजमर्रा के कार्यों के लिए दिनभर सिर पर पानी लाने को मजबूर हैं।
पेयजल किल्लत को लेकर तीन बार आक्रोशित लोग जाम लगा चुके हैं, जबकि कई कॉलोनियों में लोग रोष प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन को पानी नहीं मिलने पर कोस चुके हैं। पहले बिजली कटौती की वजह से जल संकट बना था, मगर अब जलघर में ही सप्लाई के लिए पानी नहीं है, जिससे स्थिति टैंकरों पर आ गई है। पब्लिक हेल्थ विभाग भी पानी के टैंकर भेज रहा हैं, मगर ये टैंकर भी जेई की सिफारिश पर चुनिंदा इलाकों में ही पहुंच रहे हैं, जबकि कई कॉलोनियों में तो न टैंकर है न नल में जल है।
शहर की इन कॉलोनियों में गहराया जल संकट
शहर के विद्या नगर कॉलोनी, न्यू विद्या नगर कॉलोनी, ढाणा रोड, कोंट रोड, हनुमान गेट, हनुमान ढाणी पीपलीवाली जोहड़ी, दिनोद रोड जीतुवाला क्षेत्र की ब्रजवासी कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी के अलावा शहर के अंदरुनी इलाके के नया बाजार, सराय चौपटा, बिचला बाजार, जैन चौक, कमला नगर, बावड़ीगेट, टाईयान पाना क्षेत्र में जल संकट बना है। इसके अलावा पुराना बस स्टैंड, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विजय नगर, जगत कॉलोनी व डीसी कॉलोनी में भी जल संकट की वजह से लोगों को पीने के पानी की किल्लत है।
विज्ञापन
सेक्टर में भी गहराया संकट
शहर की कॉलोनियों में ही नहीं पॉश इलाकों सेक्टर 13, 23 के अलावा इंडस्ट्रीज एरिया में भी पेयजल संकट गहराने लगा है। ऐसे में सेक्टर वासी भी पेयजल के लिए परेशान है। यहां लोग टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर है।
वर्जन
पुराना जलघर के टैंक खाली हैं। इसलिए शहर में पानी की एक दिन छोड़ एक दिन राशनिंग चल रही है। 11 तक नहर आएगी, तब तक मुश्किल से काम चलेगा। जिन कॉलोनियों में पानी की दिक्कत है, उनमें पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, संबंधित जेई की ड्यूटी लगाई गई है।
-प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ
शहरी पेयजल शाखा भिवानी।