फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   इसी साल अस्तित्व में आएगा ओपीडी का नया भवन और मेडिकल कॉलेज में टीचिंग ब्लॉक

इसी साल अस्तित्व में आएगा ओपीडी का नया भवन और मेडिकल कॉलेज में टीचिंग ब्लॉक

Thu, 28 Feb 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
इसी साल अस्तित्व में आएगा ओपीडी का नया भवन और मेडिकल कॉलेज में टीचिंग ब्लॉक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। मेडिकल कॉलेज के तहत सामान्य अस्पताल में तैयार किए जाने वाला नया ओपीडी भवन इस साल अस्तित्व में आएगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज भवन का टीचिंग ब्लॉक भी इसी साल बनकर तैयार किया जाएगा। इसके लिए नई दिल्ली और गुरुग्राम से आर्किटेक्चर की टीम ने भिवानी अस्पताल और प्रेम नगर में चयनित मेडिकल कॉलेज के स्थान का निरीक्षण किया।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यहां मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की गई थी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान इसका शिलान्यास भी किया था। इसके बाद से मेडिकल कॉलेज का निर्माण लटका है। मेडिकल कॉलेज के लिए प्रेम नगर में 30 एकड़ जगह तय की गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए पांच सौ बेड का अस्पताल होना जरूरी है और सामान्य अस्पताल फिलहाल तीन सौ बेड का है। ऐसे में अस्पताल को अपग्रेड करने का भी प्लान तैयार किया गया है और अस्पताल के साथ लगी छह एकड़ जगह जिसमें पशुपालन विभाग के अधिकारियों के दफ्तर, रेवेन्यू विभाग की जगह और अस्पताल के क्वार्टर आते हैं उनको प्रयोग में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंची आर्किटेक्चर की टीम ने यहां निरीक्षण किया और प्लान तैयार किया। अब विभिन्न विभागों से यह छह एकड़ जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम ट्रांसफर करने का इंतजार है। जिसके बाद यहां दो सौ बेड के अस्पताल के लिए भवन निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों की माने तो इसी साल यह भवन अस्तित्व में आएगा।

बंद होगा कृष्णा कॉलोनी मार्ग
आर्किटेक्चर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि सामान्य अस्पताल के साथ ही कृष्णा कॉलोनी का मार्ग जाता है। यह अब मुख्य मार्ग बन गया है। मगर मेडिकल कॉलेज के अनुसार अस्पताल को अपग्रेड करने के दौरान इसे बंद किया जाएगा। वैश्य कॉलेज के साथे से कृष्णा कॉलोनी की ओर जाने वाला मार्ग खुला रहेगा। ऐसे में लोगों को यह मार्ग बंद होने के बाद वैश्य कॉलेज के पास से या घंटाघर चौक के पास से घूमकर होकर जाना पड़ेगा।

प्रेम नगर में मेडिकल कॉलेज की जगह पर विवाद
गुरुग्राम से आर्किटेक्चर की टीम बुधवार को भिवानी पहुंचे। अस्पताल में अधिकारियों से बैठक के बाद प्रेम नगर स्थित चयनित जगह का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान पाया कि तो हांसी मुख्य रोड के साथ मेडिकल कॉलेज के एंट्री प्वाइंट वाली जगह कम है। यहां चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की चाहर दीवारी इस मेडिकल कॉलेज की जगह में है। जिसके बाद अब इसकी दोबारा पैमाइश कराई जाएगी। जरूरत रही तो सीबीएलयू की चहारदीवारी को पीछे करवाया जाएगा।

कक्षाओं के लिए तीन साइट पर विचार
स्वास्थ्य विभाग इसी साल से मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं कहां लगे यह तय करने पर मंथन किया जा रहा है। जल्द ही विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण करेंगी। फिलहाल तीन साइड पर विचार चल रहा है। इनमें सामान्य अस्पताल की ओपीडी के तृतीय तल का ब्लॉक, आयुष विभाग भवन और पंचायत भवन के पीछे बना भवन। टीम ने इन तीनों साइट का निरीक्षण कर एक जगह को फाइनल करेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नर्सिंग कॉलेज में दो लेक्चर थियेटर देने का भी प्लान बनाया है।


हमारा पूरा प्रयास है कि इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं लगाई जाएं। इसके लिए आर्किटेक्चर की टीम बुधवार को आई थी। सामान्य अस्पताल के साथ लगी जगह में इसी वर्ष दो सौ बेड का अस्पताल बनने की उम्मीद है। जिससे सामान्य अस्पताल पांच सौ बेड का हो जाएगा। प्रेम नगर गांव में मेडिकल के लिए चयनित जगह की पैमाइश करके ही नक्शा तैयार होगा। जिससे जगह का कोई विवाद न रहे।
डॉ. आदित्यस्वरूप गुप्ता, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed