फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आठवें दिन भी जारी रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल

आठवें दिन भी जारी रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल

Wed, 13 Feb 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
आठवें दिन भी जारी रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल
आठवें दिन भी जारी रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। एनएचएम कर्मचारी संघ की हड़ताल मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रही। मंगलवार को धरने पर सीएलपी लीडर किरण चौधरी पहुंचीं। उन्होंने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए इस मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाने का भरोसा दिलाया। वहीं धरने पर व्यापार मंडल व फार्मासिस्ट एसोसिएशन का भी समर्थन मिला। व्यापार मंडल ने एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में बाजार बंद का भी एलान किया। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान प्रदीप कुमार व सुधीर भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा आज तक उनकी मुख्य मांग सेवा सुरक्षा को लागू नहीं किया गया है। सरकार से दो बार की वार्ता भी विफल रही है। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते भिवानी में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। रेफरल ट्रांसपोर्ट, जच्चा-बच्चा वार्ड, न्यू बोर्न केयर, एनआरसी सभी स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हैं। जिले के पांच कर्मचारी प्रदीप कुमार जिला प्रधान, रोहताश ड्राइवर, प्रवीण ड्राइवर, बलबीर एसटीएस सरकार के सकारात्मक रुख न अपनाने पर आज मुंडन करवाएंगे। धरने में उप प्रधान मंजू, डा. पूजा, डा. मृदुल, डा. वेद, डा. धर्मबीर, अमिता एसटीएस, प्रियव्रत, मीना, मुस्कान, बिंदू, पिंटू, मनजीत, रेखा, राजबाला, योगिता, शकुंतला, मोनिका, सुमित्रा स्टाफ नर्स, सतपाल, सोमबीर, विनोद मलिक, रोहताश, मिलन, निर्मला, अन्नू कुमारी, सुनीता, कंचन, सुमन, मुकेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed