फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   थरूर की टिप्पणी पर बिफरे भाजपाई

थरूर की टिप्पणी पर बिफरे भाजपाई

Thu, 23 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
थरूर की टिप्पणी पर बिफरे भाजपाई
थरूर की टिप्पणी पर बिफरे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

भिवानी। विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबीता तंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मान ने मानुषी छिल्लर पर विवादित टिप्पणी को लेकर शशि थरूर को पार्टी से निकालने की मांग की। उन्होंने मानुषी को ओलंपिक विजेता की तरह इनाम देने की भी मांग की है।
पत्रकारों से बात करते हुए ओमप्रकाश मान ने कहा कि जिस पार्टी की अध्यक्ष महिला हो उस पार्टी के नेता को ऐसी टिप्पणी शोभा नहीं देती। मान ने राज्य सरकार से मानुषी छिल्लर को ओलंपिक पदक पाने वाले खिलाड़ियों की तर्ज पर पांच करोड़ रुपये और एक प्लॉट देकर सम्मानित करने की मांग की। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबीता तंवर ने कहा कि हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने विश्व भर में देश का नाम रोशन किया है। मानुषी छिल्लर देश की करोड़ों महिलाओं की प्रेरणास्त्रोत हैं। ऐसे में कांग्रेसी नेता शशि थरूर द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी समस्त नारी जाति का अपमान है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फौगाट ने कहा कि छिल्लर हरियाणा की बहादुर कौम है, लेकिन कुछ कांग्रेसी नेता अपनी ओछी मानसिकता के चलते घटिया बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, मीना शर्मा, तोशाम की मंडल अध्यक्ष सरोज बाला, सिवानी की अध्यक्ष ममता, लोहारू की अध्यक्ष सुरेंद्र, ज्योति, आरती व कुसुम समेत अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed