फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नहीं जारी हुई पहली कट ऑफ लिस्ट, छह घंटे इंतजार के बाद मायूस लौटे बच्चे

नहीं जारी हुई पहली कट ऑफ लिस्ट, छह घंटे इंतजार के बाद मायूस लौटे बच्चे

Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
नहीं जारी हुई पहली कट ऑफ लिस्ट, छह घंटे इंतजार के बाद मायूस लौटे बच्चे
जारी नहीं हुई पहली कट ऑफ लिस्ट, छह घंटे इंतजार के बाद मायूस लौटे बच्चे
विज्ञापन

भिवानी
कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बेसब्री से एडमिशन का इंतजार कर रहे हजारों छात्र-छात्राओं को उस वक्त मायूसी हाथ लगी, जब दिनभर इंतजार के बावजूद उच्चतर शिक्षा विभाग पहली कट ऑफ लिस्ट घोषित नहीं कर सका। कट ऑफ के लिए कॉलेजों में विद्यार्थी और अभिभावकों को सुबह नौ से लेकर तीन बजे तक इंतजार करते रहे। बाद में बताया कि लिस्ट वीरवार को जारी होने की संभावना है। कॉलेजों में बुधवार को सुबह से ही छात्र आने शुरू हो गए। पहली कट ऑफ में अपना नाम देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र और छात्रा कॉलेज में उमड़े। बहुत विद्यार्थी तो सुबह नौ बजे से पहले ही कॉलेजों में पहुंच गए।
अभी आई, एक घंटे में जारी होगी, कुछ समय और इंतजार करो... कॉलेज प्रशासन की ओर से इस तरह के जवाब सुनते-सुनते 12 बज गए। इसके बाद बताया गया कि चंडीगढ़ से उच्चतर विभाग ढाई बजे लिस्ट जारी करेगा। ढाई बजे बताया गया कि अब कल लिस्ट घोषित किए जाने की संभावना है। शहर के आदर्श महिला कॉलेज, वैश्य कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज, राजीव गांधी गवर्नमेेंट वूमन कॉलेज में ऐसे कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही।
विज्ञापन

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य सतबीर सिंह ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से लिस्ट आनी थी, लेकिन आज नहीं जारी हो सकी। वीरवार को लिस्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे लिस्ट आई, लेकिन त्रुटियों की भरमार
विभाग के सूत्र बताते हैं कि शाम छह बजे विभाग की ओर से कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट भेजी गई। जब जांच की तो कई त्रुटियां पाई गईं। इसके बाद लिस्ट वापस मंगवा ली गई। बताया जाता है कि अब कल दोबारा लिस्ट जारी होगी।
--
मेरिट लिस्ट में नाम आया तो मोबाइल पर पहुंचेगा एसएमएस
बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष की कट ऑफ लिस्ट संभवतया वीरवार को जारी कर दी जाएगी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य सतबीर सिंह ने बताया कि मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी के मोबाइल पर एसएमएस पहुंच जाएगी।
--
बाइट:
एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट देखने के लिए सुबह आठ बजे कॉलेज आया था। सुबह कहा गया कि लिस्ट जल्द लगेगी। फिर बताया, ढाई बजे लगेगी। तीन बजे तक इंतजार के बाद निराश लौटना पड़ा।
सचिन, आलमपुर

--
लिस्ट के लिए सुबह आया। 12 बजे दोबारा कॉलेज पहुंचा। तीन बजे तक इंतजार किया। बाद में बताया कि कल सुबह आना। इतनी गर्मी में बार-बार चक्कर लगाकर वह परेशान हो गया। तारीख फाइनल करने के बाद भी लिस्ट जारी न होना गलत है।
जोगेंद्र, विद्यानगर

--
सुबह इस उम्मीद के साथ वह कॉलेज आया था कि लिस्ट में उसका नाम होगा और एडमिशन को लेकर उसकी टेंशन खत्म हो जाएगी। लेकिन, अब कल फिर आना पड़ेगा।
अरूण, नई बस्ती

--
हांसी (हिसार) के पास भालौठ गांव से 52 किलोमीटर का सफर तय करके कॉलेज आया। यहां आकर पता चला कि लिस्ट ढाई बजे लगेगी बाद मे कहा गया कि कल आना आज नहीं लगेगी। गर्मी मे बड़ी परेशानी हुई है। अब कल फिर कॉलेज आना पड़ेगा।
विक्रम सिंह, भालौठ

--
तोशाम में भी मायूस होकर लौटीं छात्रा
तोशाम
स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं बुधवार को दिनभर कट-ऑफ लिस्ट का इंतजार करती रही। सुबह 9 बजे से बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय प्रांगण में लिस्ट देखने पंहुची छात्रा मनीषा, पूनम, सुमन, तीजो आदि ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से 3 बजे तक कट-ऑफ लिस्ट का इंतजार करती रही। लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी लिस्ट का इंतजार खत्म नहीं हुआ।

बेसब्री से लिस्ट के इंतजार में पहुंची छात्राओं को निराश होकर ही घर लौटना पड़ा। छात्राओं ने कहा कि सुबह 9 बजे लिस्ट लगने की सुचना मिली थी। बाद में महाविद्यालय प्रशासन ने ढाई बजे तक इंतजार करने को कहा तो वे घर लौटने की बजाए इंतजार करती रही। लेकिन, ढाई बजे भी लिस्ट नहीं लगी तो लंबे इंतजार के घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed