फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   7 lakh, fraud, joining

एलआईसी में एएओ की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे चार लाख

Fri, 29 Nov 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
7 lakh, fraud, joining
एलआईसी में एएओ की नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से चार लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप इंडियन नेवी में तैनात एक व्यक्ति पर लगा है। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भारत नगर पजावा क्षेत्र निवासी योगेंद्र ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। शांति नगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति जो इंडियन नेवी में लगा हुआ है, छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। जिसने उसे स्थायी नौकरी लगवाने के लिए आठ लाख रुपये मांगे थे। उसने एलआईसी में एएओ लगवाने के लिए पहले चार लाख और नौकरी लगने के बाद फिर चार लाख रुपये की मांग की थी। इस पर उसने बैंक से लोन लेकर चार लाख रुपये अपने बैंक खाता से उसके खाता में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उसकी कोई नौकरी नहीं लगी। पैसे वापस मांगने पर काफी बार टालमटोल करता रहा, लेकिन काफी दबाव दिए जाने के बाद उसने साढ़े तीन लाख रुपये का चेक उसे दिया। जिसे बैंक में लगाने के बाद वह भी बाउंस हो गया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed