फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   62 roadways buses sent to Mahendragarh from Bhiwani depot

Bhiwani News: भिवानी डिपो से 62 रोडवेज बसें महेंद्रगढ़ भेजीं, आज जाएंगी 77 रोडवेज बस

Tue, 16 Jul 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
62 roadways buses sent to Mahendragarh from Bhiwani depot
भिवानी। भिवानी डिपो की 62 बसें सोमवार को महेंद्रगढ़ भेजी गईं, जबकि मंगलवार को रोडवेज की 77 बसों को भेजा जाएगा। ये बसें महेंद्रगढ़ में मंगलवार को आयोजित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीसी सम्मेलन में शिरकत करने वाले लोगों को पहुंचाने के लिए लगाई हैं।
विज्ञापन

डिपो की 139 बसों को उनके मूल रूटों से हटाकर बीसी सम्मेलन में लगा दिया गया है। इससे सोमवार को भी जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर रोडवेज की बसें नहीं चलीं। जबकि मंगलवार को भी ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों की मारामारी रहेगी। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों पर पड़ेगा, क्योंकि समय पर बस नहीं आने से उन्हें कॉलेज पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीसी सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। इस सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। सम्मेलन को लेकर अकेले भिवानी डिपो से 139 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि भिवानी के रोडवेज के बेड़े में कुल 225 बसें हैं। सोमवार को 62 बसों को महेंद्रगढ़ भेजा जा चुका है। इसकी वजह से सोमवार दोपहर बाद कई ग्रामीण रूटों पर तो रोडवेज बस नहीं चली। इसी तरह मंगलवार को 77 बसों के महेंद्रगढ़ जाने के बाद ग्रामीण रूटों पर यात्री सेवाएं भी रामभरोसे ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बसों को वहां भेजे जाने के बाद ग्रामीण रूटों पर बसों के निर्धारित फेरे भी घट जाएंगे। यानी जिन रूटों पर रोडवेज बस दिन में चार से पांच बार आना जाना करती थी, वहां मात्र एक बार ही बस पहुंचेगी। या फिर कोई रूट बस के बिना भी रह सकता है। रोडवेज कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों ने रोडवेज बसों को महेंद्रगढ़ या सरकारी कार्यक्रम में लगाए जाने पर कड़ा विरोध जताया है।

रोडवेज बसों को निर्धारित रूटों से हटाकर किसी सरकारी कार्यक्रम में भेजा जाना पूरी तरह से न्यायोचित नहीं है। पहले से ही भिवानी डिपो में बसों की संख्या काफी कम हैं। ऐसे में अगर 139 बसों को महेंद्रगढ़ कार्यक्रम में भेजा जाता है तो यह यात्रियों के साथ बेमानी है। सरकार को चाहिए कि वे कार्यक्रम में लोगों को लाने के लिए निजी वाहनों व फिर अन्य वाहनों का प्रबंध करे। -अनिल फौजी, जिला प्रधान, हरियाणा रोडवेज यूनियन भिवानी।


भिवानी डिपो से नारनौल डिपो को 78 बसें दी गई हैं, जबकि कुछ बस सोमवार को भी भेजी गई हैं। इस वजह से ग्रामीण रूटों पर थोड़ी दिक्कत बन सकती है। लेकिन हमारा प्रयास रहेगा कि सभी रूटों पर बसों का संचालन हो। - विक्रम सिंह कंबोज, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed