फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नप ने कब्जा छुड़वा आहार योजना कैंटीन के लिए जमीन दी

नप ने कब्जा छुड़वा आहार योजना कैंटीन के लिए जमीन दी

Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नप ने कब्जा छुड़वा आहार योजना कैंटीन के लिए जमीन दी
नप ने कब्जा छुड़वा आहार योजना कैंटीन के लिए जमीन दी
विज्ञापन

भिवानी। हनुमान गेट पर प्रस्तावित अंत्योदय आहार योजना कैंटीन की जमीन पर किया गया कब्जा नगर परिषद ने छुड़वाकर हरियाणा भवन एवं सह निर्माण कर्मगार कल्याण बोर्ड को सौंप दी। कुछ लोगों ने नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन परिषद चेयरमैन के समझाने के बाद मान गए।
शुक्रवार को दोपहर बाद नगर परिषद की टीम सचिव राजेश मेहता की अगुवाई में हनुमान गेट स्थित सुलभ शौचालय के पास पहुंची। टीम शौचालय के पास जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने लगी तो कुछ लोगों ने यह कहते हुए परिषद की कार्रवाई का विरोध किया कि यह जमीन उनकी है। बाद में परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। इसके बाद परिषद ने अपना काम पूरा किया और हरियाणा भवन एवं सह निर्माण कर्मगार कल्याण बोर्ड को करीब ढाई सौ गज जमीन का कब्जा दे दिया।
विज्ञापन

--
अगले महीने तैयार होगी कैंटीन, लोगों को दस रुपये में मिलेगा खाना
जमीन पर कब्जा मिलने के साथ ही अंत्योदय आहार योजना कैंटीन शुरू होने का एक बड़ा रोड़ा हट गया। अब अगले महीने के अंत तक कैंटीन शुरू होने की उम्मीद है। इस कैंटीन में 10 रुपये में डाइट मिलेगी। डाइट में सब्जी/दाल, दही, चावल, चपाती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के सहायक निदेशक विनीत बैनीवाल ने बताया कि जमीन मिलने के बाद अब कैंटीन निर्माण का काम जल्द पूरा किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले महीने के अंत तक कैंटीन चालू हो जाएगी। कैंटीन में पंजीकृत मजदूर और अति गरीब लोगों को 10 रुपये में 750 ग्राम भोजन सामग्री दी जाएगी। कैंटीन में सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। बैनीवाल ने बताया कि पूरे दिन में एक व्यक्ति को डाइट दी जाएगी। कैंटीन का समय सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed