फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक विजेता नीतू व साक्षी का स्वागत

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक विजेता नीतू व साक्षी का स्वागत

Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक विजेता नीतू व साक्षी का स्वागत
पदक विजेता नीतू व साक्षी का स्वागत
विज्ञापन

भिवानी। महिला युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक लाने वाली धनाना गांव की नीतू व साक्षी का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। नीतू व साक्षी के अलावा माता-पिता और कोच जगदीश को फूलमालाओं से लाद दिया। नीतू व साक्षी बुधवार शाम भिवानी स्थित बॉक्सिंग एकेडमी पहुंची। यहां पहुंचने पर भिवानी बॉक्सिंग क्लब की ओर से दोनों मुक्केबाजों व उनके कोच का स्वागत किया गया। साथी मुक्केबाजों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
कोच जगदीश व क्लब प्रधान कमल सिंह ने कहा कि नीतू व साक्षी की जीत देश का गौरव बढ़ाने वाली जीत है। नीतू-साक्षी के माता-पिता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा कर दूसरे अभिभावकों के लिए प्रेरणास्पद है। उन्होंने इन बेटियों की जीत पर खुशी के साथ उम्मीद जताई की साक्षी व नीतू एक दिन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन करेंगी। इस मौके पर भिवानी मुक्केबाज क्लब के सचिव, चम्पा देवी, जगदीश प्रसाद, पूर्व जिला खेल अधिकारी ओमपति, सुनीता, सतपाल सिंह मल्हान, महाबीर धनाना, साहब कौर, जरनैल सिंह, चरणजीत कौर, मुकेश, रोहताश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ओलंपिक में पदक लाने का वादा
स्वर्ण पदक विजेता नीतू व साक्षी ने कहा कि वे देश की झोली में ओलंपिक पदल डालना चाहती हैं। साक्षी व नीतू ने कहा कि उनका हर मुकाबला बेहद ही कड़ा व रोमांचक रहा। नीतू व साक्षी ने बताया कि बिजेंद्र बॉक्सर की जीत के बाद उन्हें बॉक्सिंग खेलना शुरु किया। कोच जगदीश ने कड़ी मेहनत कराई, जिसकी बदौलत आज वो ये जीत दर्ज कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed