फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सिनों ने की पुरानी मुआवजा नीति को बहाल करने की मांग

सिनों ने की पुरानी मुआवजा नीति को बहाल करने की मांग

Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिनों ने की पुरानी मुआवजा नीति को बहाल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल।
नई कृषि बीमा नीति की जगह पुरानी मुआवजा नीति बहाल करने और अन्य मांगों को लेकर क्षेत्र के किसानों ने अनाज मंडी में मीटिंग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से किसान अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। किसानों ने मांग की कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को हूूबहू लागू किया जाए।

रविवार को आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता खंड प्रधान भगवान सिंह लाखलाण ढाणी बहल ने और संचालन महीपाल ने किया। मीटिंग में प्रदेश सचिव दयानंद पुनिया, कैप्टन ईश्वर सिंह, डॉ. बलबीर सिंह ठाकन, रामकरण ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की। कहा कि जब दूसरे प्रदेशों में किसानों का कर्जा माफ किया जा सकता है तो हरियाणा में सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने पुरानी मुआवजा नीति बहाल करने की भी मांग की। मीटिंग में वक्ताओं ने 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना, दो अगस्त को कमिश्नर कार्यालय रोहतक का घेराव, तीन अक्टूबर को हिसार में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए किसानों से पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर हवासिंह जांगड़ा, धनपत शहरयारपुर, जगत सिंह, सूरजभान, महावीर, रामचंद्र, रामस्वरूप, राजबीर, रतनसिंह, जयसिंह पूर्व सरपंच, ज्ञानीराम, ईश्वर सिंह, सूबे, कृष्ण, महावीर, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed