{"_id":"5963d6c34f1c1b7d718b46a6","slug":"61499715267-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुरटाना के ग्रामीणों ने जलघर को ताला जड़ा, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुरटाना के ग्रामीणों ने जलघर को ताला जड़ा, प्रदर्शन किया
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुरटाना के ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ा, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बवानीखेड़ा। पिछले कई दिनों से पीने के पानी की सप्लाई न मिलने के विरोध में गांव भुरटाना के लोगों ने जलघर को ताला जड़ दिया। सभी ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ताला सोमवार सुबह लगाने के बाद शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। सोमवार को ग्रामीणों ने बताया कि पहले गांव के जलघर में गांव के ही दो व्यक्तियों को अस्थाई कर्मचारियों के रूप में लगाया हुआ था। विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने दोनों कर्मचारियों को हटाकर उनसे आधे रेट में कर्मचारी लगा लिए। ये दिन में ड्यूटी देते हैं और रात में चले जाते हैैं। जबकि बिजली रात को आती है। इस कारण लंगे समय से उनके घरों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। इस बारे में तोशाम के कार्यकारी अभियंता जगबीर मलिक ने बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द ही पानी की सप्लाई छुड़वाई जाएगी।