फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   600 registrations were stalled in five days, the system will return to normal from today

Bhiwani News: पांच दिन में 600 रजिस्ट्रियां अटकीं, आज से पटरी पर लौटेगी व्यवस्था

Wed, 11 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 11 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
600 registrations were stalled in five days, the system will return to normal from today
हड़ताल के कारण तहसील कार्यालय में छाई वीरानी।  - फोटो : 1
भिवानी जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार से रजिस्ट्रियों समेत सभी कार्य दोबारा शुरू हो जाएंगे। हड़ताल के चलते जिलेभर में पिछले पांच दिनों से करीब 600 रजिस्ट्रियां अटकी हुई थीं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से तहसीलदारों की मांगों पर सहमति जताए जाने के बाद मंगलवार को हड़ताल समाप्त कर दी गई। इसके साथ ही तहसील कार्यालयों में ठप पड़ी व्यवस्थाओं के फिर से पटरी पर लौटने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल भ्रष्टाचार के आरोपों में एक नायब तहसीलदार और दो तहसीलदारों पर की गई कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने हड़ताल शुरू की थी। तहसीलदारों का कहना था कि बिना पूरी जांच के कार्रवाई कर उनकी छवि खराब की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी अधिकारी पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण जिले में जमीन की रजिस्ट्री, प्रमाणपत्र जारी करने सहित पोर्टल से जुड़ी सभी 432 ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहीं जिससे नागरिकों को जरूरी कार्यों के लिए भटकना पड़ा। भिवानी के तहसीलदार जयबीर ने बताया कि सरकार द्वारा मांगें माने जाने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। बुधवार से तहसील कार्यालयों में सामान्य दिनों की तरह सभी कार्य सुचारू रूप से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed