{"_id":"667f480ede886b4517042894","slug":"59-gram-panchayats-of-bhiwani-district-honored-in-tb-free-program-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-119386-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टीबी मुक्त कार्यक्रम में भिवानी जिले की 59 ग्राम पंचायतें सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टीबी मुक्त कार्यक्रम में भिवानी जिले की 59 ग्राम पंचायतें सम्मानित
Sat, 29 Jun 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
बहल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित करते वित्त मंत्री जेपी दलाल।
बहल। टीबी मुक्त कार्यक्रम में वित्त मंत्री जेपी दलाल ने 59 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लोगों की सहूलियत के लिए प्रदेश सरकार उनके घर द्वार के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रही है। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत अंत्योदय परिवारों के चिरायु कार्ड बनाए हैं। इनसे एक साल में पांच लाख रुपये तक का उपचार निशुल्क लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरपंचों की समस्याओं का समाधान राज्यस्तरीय सम्मेलन में किया जाएगा।
यहां स्थित एक रिजॉर्ट में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मानित कार्यक्रम को वित्त मंत्री जेपी दलाल बहल बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नागरिकों का आवाहन किया कि वे 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में 16,820 टीबी मरीजों के खातों में 4,51,79,000 रुपये भेजे जा चुके हैं। वित्त मंत्री ने हर ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाने के लिए शपथ भी दिलाई।
सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने कहा कि जिले में टीबी मरीजों की जांच के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे सीबीनेट, ट्रूनेट, एनएएटी आदि उपलब्ध है। हर साल करीब पांच करोड़ रुपये की दवाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। मरीज चाहे किसी भी सरकारी या निजी चिकित्सक से कहीं भी इलाज ले सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांवों में चिकित्सा दल भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करवाई गई है। करीब दस हजार लोगों को निशुल्क चश्मे बांटे गए हैं। वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, आशा वर्कर, एमपीएचडब्ल्यू समेत टीबी स्टाफ को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, डॉ. सुमन विश्वकर्मा, डॉ. ओमप्रकाश डूडी, डॉ. संदीप यादव, मंडल प्रधान सुनील शर्मा, साधूराम पनिहार आदि मौजूद रहे।