फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   56 examination centers have been set up at 35 places in Bhiwani district for CET

Bhiwani News: सीईटी के लिए भिवानी जिले में 35 जगहों पर बनाए 56 परीक्षा केंद्र

Mon, 14 Jul 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
56 examination centers have been set up at 35 places in Bhiwani district for CET
ग्रुप-सी की सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए रोडवेज, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों को न
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली ग्रुप-सी की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। जिले में परीक्षा के लिए 35 जगहों पर 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त हों। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। चहारदीवारी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जाए।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने पाए और यातायात की व्यवस्था सुचारू रहे। रोडवेज जीएम दीपक कुंडू को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बसों का ऐसा रूट चार्ट तैयार किया जाए जिससे वे समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें। डीआईओ अमित लांबा को सभी परीक्षा केंद्रों को गूगल मैपिंग से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाए। उनके ठहराव के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान चिह्नित किए जाएं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में नगराधीश अनिल कुमार भी मौजूद रहे।



ग्रुप सी की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग

भिवानी। हरियाणा में ग्रुप सी की प्रतीक्षा सूची जारी करने के लिए जपतप संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामजस के नेतृत्व में अभ्यार्थियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। अभ्यर्थियों ने कहा कि हरियाणा पुलिस, पटवारी, क्लर्क, स्टेनो सहित विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी प्रतीक्षा सूची लंबे समय से लंबित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द इस प्रतीक्षा सूची को जारी करने का आग्रह किया, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed