{"_id":"5c7ad513bdec222817470d1f","slug":"51551553811-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में घायल युवक चार दिन बाद अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में घायल युवक चार दिन बाद अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी । दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई गैंगवार के बाद सीआईए पुलिस ने जानलेवा हमले में चार दिन पहले घायल हुए युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
26 फरवरी को ग्वार फैक्ट्री सेवा नगर कॉलोनी में राजन नामक युवक पर हथियार के बल पर एक गुट के युवकों ने हवाई फायरिंग करते हुए पिस्तौल का बट मारकर जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। इस हमले में घायल हुए राजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसी दौरान एक हमलावर अवैध हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसने राजन पर हमले की बात कबूली। अब सीआईए टीम को सूचना मिली कि चार दिन पहले जानलेवा हमले में जख्मी हुआ राजन भी अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस सूचना पर एक टीम ने उसे सेवा नगर शिव मंदिर के पास छापामारी कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान 32 बोर का देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में राजन ने बताया कि उसकी दूसरे गुट के साथ रंजिश चल रही है। जिसके चलते दो बार दोनों गुटों के बीच गैंगवार हो चुकी है। उसने हमले के बाद अपनी सुरक्षा के लिए पिस्तौल रखा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है।
राजन पर जानलेवा हमले के दो आरोपी भी भेजे जेल
पुलिस ने इस गैंगवार में दूसरे गुट के राजन पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र निवासी विनोद उर्फ बिन्नू और बृजवासी कॉलोनी निवासी विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बॉक्सर राजन पर पिस्तौल से जानलेवा हमला कर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने पर 26 फरवरी को केस दर्ज किया था। इसी मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
-------------------