{"_id":"5bc0f584bdec22699f125907","slug":"51539372420-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ ने विभाग कार्रवाई के लिए मौलिक शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ ने विभाग कार्रवाई के लिए मौलिक शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। ढाणी ढोला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला का शुक्रवार को डीईओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिला कि स्कूल में न तो स्टाफ था और न ही बच्चे मौजूद थे। इस पर भड़के डीईओ ने मौलिक शिक्षा अधिकारी को कार्यरत स्टाफ के खिलाफ पत्र लिखा है।
लोहारू क्षेत्र के गांव ढाणी ढोला स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 13 बच्चों का ही एडमिशन है। इसके लिए वहां पर दो अध्यापकों का स्टाफ लगा रखा है। स्कूल में बच्चों और स्टाफ के नहीं आने से शिक्षा अधिकारियों के पास शिकायत आ रही थी। इसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी रामौतार शर्मा ने शुक्रवार को खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल में केवल एक अध्यापक ही था, जबकि अध्यापिका गैर हाजिर मिली। इससे बड़ी बात तो यह थी कि स्कूल में बच्चे भी गैर हाजिर थे। यह सब देख डीईओ भडक़ गए और वहां पर मौजूद अध्यापक को जमकर लताड़ लगाई।
पहले भी दी गई थी अध्यापिका को चेतावनी
इससे पहले भी डीईओ के निरीक्षण के दौरान 24 सितंबर को अध्यापिका व बच्चे गैर हाजिर मिले थे। उस समय डीईओ ने अध्यापिका को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। उसके बाद भी स्कूल के हालात नहीं सुधरे तो शुक्रवार को फिर से डीईओ ने स्कूल का निरीक्षण किया तो अध्यापिका गायब मिली। हालांकि सूचना मिलने पर अध्यापिका स्कूल में पहुंच गई थी।
विज्ञापन
वर्जन
खंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान गांव ढाणी ढोला में तैनात एक अध्यापक हाजिर मिला, जबकि अध्यापिका गैर हाजिर मिली। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले 13 बच्चे गायब मिले। अध्यापिका की रजिस्टर में गैर हाजिरी लगाई और मौलिक शिक्षा अधिकारी को अध्यापिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
-रामअवतार शर्मा, डीईओ।