{"_id":"5aa825df4f1c1ba7758b5552","slug":"51520969183-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वेबसाइट पर 23 तक अपलोड कर सकेंगे सीसीई अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वेबसाइट पर 23 तक अपलोड कर सकेंगे सीसीई अंक
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वेबसाइट पर 23 तक अपलोड कर सकेंगे सीसीई अंक
भिवानी।
सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी नियमित परीक्षार्थियों के सीसीई एवं आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा के अंक, सामान्य ज्ञान एवं जीवन कौशल विषय की व पाठ्येत्तर क्रियाक्लाप के अंक/ग्रेडिंग बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि 15 मार्च से बढ़ाकर 23 मार्च तक कर दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के विषयों के अंक/ग्रेड एवं पाठ्येत्तर क्रियाक्लाप के ग्रेड बारे भी रिकार्ड उसी अनुसार तैयार करें।
डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय अपने सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के परीक्षार्थियों के सतत एवं व्यापक मूल्यांकन, आंतरिक प्रायोगिक विषयों के प्रायोगिक परीक्षा के अंक, सामान्य ज्ञान एवं जीवन कौशल व पाठ्येत्तर क्रियाक्लाप की ग्रेडिंग को निर्धारित समय में अपलोड करना सुनिश्चित कर लें। यदि कोई विद्यालय निर्धारित अवधि में अपने अंक/ग्रेड अपलोड नहीं कर पाया तो ऐसे विद्यालयों पर निर्धारित तिथि के पश्चात 500 रुपये प्रति छात्र व अधिकतम 5000 रुपये जुर्माना लिया जाएगा।