फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पार्षदों ने ढोल बजाये तो जागा महकमा, चंडीगढ़ से भिवानी पहुंचे चीफ इंजीनियर

पार्षदों ने ढोल बजाये तो जागा महकमा, चंडीगढ़ से भिवानी पहुंचे चीफ इंजीनियर

Wed, 28 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों ने ढोल बजाये तो जागा महकमा, चंडीगढ़ से भिवानी पहुंचे चीफ इंजीनियर
पार्षदों ने ढोल बजाये तो जागा महकमा, चंडीगढ़ से भिवानी पहुंचे चीफ इंजीनियर
विज्ञापन

भिवानी। दूषित जलापूर्ति व चरमराई सीवर व्यवस्था को लेकर शहर के पार्षदों ने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सोमवार को बजाये ढोल की धमक चंडीगढ़ तक पहुंची। जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर बीएस सिंगरोहा चंडीगढ़ से मंगलवार को भिवानी पहुंचे। बागकोठी स्थित विधायक एवं पूर्व जन स्वास्थ्य मंत्री घनश्याम दास सर्राफ के आवास पर तीन घंटे पार्षदों व चीफ इंजीनियर के बीच चली बैठक चली। नाराज पार्षदों ने नाराज पार्षदों ने चीफ इंजीनियर के समक्ष की शिकायतों की बौछार की। पार्षदों ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कारगुजारी के कारण पूरा शहर दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। कांग्रेसी पार्षद ईश्वर मान ने कहा कि शहर के मैनहोल पर घटिया किस्म के ढक्कन लगा कर सरकार का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। ढक्कन लगाने के दूसरे -तीसरे दिन ही ये टूट जाते हैं। पार्षद सुभाष तंवर ने कहा कि दूषित पेयजल शहर की सबसे बड़ी समस्या है और उससे भी बड़ी समस्या है कि जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारी जन प्रतिनिधियों तक की सुनने को तैयार नहीं है। इस पर बैठक में शहर की समस्या की अनदेखी करने व सरकार से मिले बजट को खर्च करने में कंजूसी कर रहे विभाग अधिकारियों को चीफ इंजीनियर ने लताड़ लगाई।
इस दौरान सभी नगर परिषद के पार्षदों की समस्याएं सुनी और उनका शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। मीटिंग में अधीक्षक अभियंता एसएस लोहान, कार्यकारी अधीक्षक अभियंता सुभाष यादव ने अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन


विधायक ने कहा, सीएम से करूंगा शिकायत
मीटिंग में घनश्याम दास सर्राफ विधायक सर्राफ ने कहा कि शहर में सीवरेज, दूषित पेयजल व अधूरे पड़े डिस्पोजल कार्याें को लेकर अभी अधिकारी नहीं माने तो मैं खुद सीएम से शिकायत कर कार्रवाई करवाउंगा। विधायक अधिकारियों पर भड़कते हुए कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के लिए पूरा बजट जारी कर रही है। जितनी राशि मांगते हैं मुख्यमंत्री उसी वक्त पैसा जारी कर देते हैं। इनके अलावा अन्य योजनाओं को पूरा करवाने के लिए पैसा जारी कर रही है, लेकिन अधिकारी उस पैसे पर कुंडली मार कर बैठे हैं। बार-बार मांग करने के बाद भी अधिकारी उस पैसे को जनहित के कार्यों पर खर्च नहीं कर रहे। जिससे शहर की सीवरेज व पानी की समस्या चरमरा रही है। उन्होंने कहा कि गांव ढाणा लाडनपुर, ढाणा नरसान, हालुवास में जलघर बनवाए जाने, खाकी बाबा मंदिर, त्रिवेणी जोहड़ी, पीपली वाली जोहड़ी, जीतू वाला जोहड़, राजीव कॉलोनी में बूस्टर बनवाया जाना, कन्हैया राम अस्पताल इलाके से ड्रेेनेज व शिव नगर कॉलोनी में ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण की घोषणा करवाई थी, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार निपटा जाएगा। ताकि शहर के लोगों को समस्याओं से न जूझना पड़े। शहर के इस हालात के लिए विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं। अगर भिवानी की समस्याओं का दस दिन के भीतर समाधान नहीं हुआ तो अधिकारी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी करवाएंगे।
बीएस सिंगरोहा, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed