फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बेटियों की स्वर्णिम उपलब्धि पर धनाना गांव गदगद

बेटियों की स्वर्णिम उपलब्धि पर धनाना गांव गदगद

Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बेटियों की स्वर्णिम उपलब्धि पर धनाना गांव गदगद
बेटियों की स्वर्णिम उपलब्धि पर धनाना के ग्रामीणों ने बांटी मिठाई
विज्ञापन

भिवानी। गुवाहाटी में विश्व युवा महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट में धनाना गांव की नीतू व साक्षी के स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने दोनों बेटियों के घर जाकर उनके परिजनों को बधाई दी। बेटियों के उपलब्धि की खुशी में मिठाई भी बटीं।
सोमवार सुबह से ही स्वर्ण पदक विजेता नीतू घणघस व साक्षी ढांडा के घर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। बेटियों के मेडल लाने की खुशी में परिजनों ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन

नीतू घणघस की मां मुकेश कुमारी व पिता जय भगवान ने बताया कि बेटा और बेटी में कभी फर्क नहीं रखा, बल्कि बेटी को पढ़ाने, खेल में हमेशा आगे रखा। उन्होंने बताया कि नीतू ने पांच साल पहले खेलना शुरू किया था और हमेशा जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार अपनी बेटी के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उसकी जीत ने सारे संघर्षों को खुशी में बदल दिया। उन्होंने इस जीत का श्रेय उनके कोच जगदीश को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी रणबीर प्रधान ने बताया कि साक्षी व नीतू ने न केवल गांव बल्कि देश का नाम रोशन किया है। ये दोनों बेटियां पूरे गांव की बेटियों व बेटों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। जल्द ही दोनों बेटियों के सम्मान में गांव में बड़ा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

लाड़ली की उपलब्धि पर झूमे परिजन
साक्षी ढांडा के घर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अपनी लाडली साक्षी की जीत पर उनके माता-पिता खुशी में झूम रहे हैं। मां शीला देवी व पिता मनोज ढांडा ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी को बेटे से ज्यादा मान-सम्मान दिया। उन्हें शुरू से ही अपनी बेटी से बहुत उम्मीदें थी, जिस पर वो हर बार खरी उतर रही है। उन्होंने भी नीतू के परिजनों की तरह कोच जगदीश को इस जीत का श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed