फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ताऊ देवीलाल की 104वीं जयंती होगी एतिहासिक : दुष्यंत चौटाला

ताऊ देवीलाल की 104वीं जयंती होगी एतिहासिक : दुष्यंत चौटाला

Mon, 04 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल की 104वीं जयंती होगी एतिहासिक : दुष्यंत चौटाला
ताऊ देवीलाल की 104वीं जयंती होगी ऐतिहासिक : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। इनेलो सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को स्वर्गीय पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक ताऊ देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करने प्रदेश के लाखों लोग भिवानी आएंगे। जननायक के 104वें जन्मदिवस को संघर्ष-संकल्प दिवस के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाएंगे।
सांसद रविवार को समीपवर्ती गांव निनान के पास रैली स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी देकर संघर्ष दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया। दुष्यंत ने रोहतक रोड स्थित एमके रिसोर्ट के पास रैली स्थल का दौरा कर जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

इनेलो सांसद ने कहा कि रैली में युवाओं की भागीदारी अपने-आप में इतिहास रचेगी तथा उत्तरप्रदेश के युवा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व महाराष्ट्र के दिग्गज शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे समेत चौधरी देवीलाल की सोच में आस्था रखने वाले सैकड़ों नेता शिरकत करने भिवानी की धरती पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ जिला प्रधान सुनील लांबा, दादरी जिला प्रधान नरेश द्वारका, हलका अध्यक्ष कुलवंत कौंटिया, युवा अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, गुड्डी लांग्यान, वजीर मान, होशियार सिंह थानेदार, उमेद गौरीपुर, रामफल जाखड़, सुरेंद्र राठी, प्रदीप खरकिया, दिनेश नंबरदार, सेठी धनाना, बलवीर ग्रेवाल, सुरजभान एसडीओ, जिला प्रवक्ता राजू मेहरा, मदन जूसवाला, हरजीत चाहर, ऋषिपाल फौगाट, हरिश तोशाम, ईश्वर फतेहगढ़, विक्रम बड़ेसरा, भूपेंद्र गोदारा, कुलदीप कोंट, अशोक सिहाग, उमेद मालपोष, मोहन सिंह, सहदेव द्वारका, बिजेंद्र सिसर, दलबीर फौजी, नवीन धनाना, लीलाराम डोहकी, भोम सिंह आदि मौजूद रहे।

--
भाजपा व हुड्डा में सांठगांठ
पत्रकारों से बात करते हुए दुष्यंत ने कहा कि भाजपा और हुड्डा में गहरी सांठगांठ है। तभी तो आज तक चार्जशीट पर बीजेपी ने कोई एक्शन नहीं लिया। प्रदेश में चुनाव के सवाल के जवाब पर कहा कि इनेलो कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए इनेलो का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed