फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   51-year-old man stabbed to death from Corona, 45 new cases found

कोरोना से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत की मौत, 45 नए केस मिले

Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
51-year-old man stabbed to death from Corona, 45 new cases found
लोहानी के सरकारी स्कूल में स्टाफ को कोरोना वैक्सीन लगाता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस फैलता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह जिले में कोरोना से 149वीं मौत है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 45 नए संक्रमित सामने आए। इनमें विद्यार्थी, दुकानदारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आना चिंताजनक है। अब जिले में 181 एक्टिव केस हैं। 16 मरीज ठीक हुए। अब तक जिले में 6622 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें 6292 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को भी 865 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

शुगर का मरीज था व्यक्ति
तोशाम (संवाद)। तोशाम क्षेत्र के छपार रांगडान निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। मृतक का कोविड-19 नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। यह जिले में कोरोना संक्रमित की 149वीं मौत है। एसएमओ डॉ. जितेंद्र ने बताया कि मृतक पहले से ही शुगर का मरीज था। वीरवार को उसको सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। यहां जांच में वह संक्रमित मिला। व्यक्ति ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। कोरोना से इस वर्ष क्षेत्र में पहली मौत हुई है।
विज्ञापन

ये रहे नए संक्रमित
शुक्रवार को नए पॉजिटिव में न्यू दुर्गा कॉलोनी वासी 48 वर्षीय दुकानदार, बामला वासी 68 वर्षीय महिला, सिवाडा का 26 वर्षीय युवक, धारेडू से 54 वर्षीय किसान, ढाणी हरसुख से 62 वर्षीय महिला, नाथुवास से 55 वर्षीय किसान, मालवास कुहाड़ से 29 वर्षीय युवक, लोहड़ बाजार से 28 वर्षीय विद्यार्थी शामिल हैं। इनके अलावा एक कंपनी में रहने वाले व्यक्ति, उसकी पत्नी, और बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बापोड़ा गांव में छह संक्रमित मिले हैं, जिनमें चार वर्षीय बच्ची, 45 वर्षीय किसान, 12 वर्षीय बच्चा, 31 वर्षीय किसान, 33 वर्षीय गृहिणी, 31 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इनके अलावा धारेडू, ढाणी हरसुख, नाथुवास, डीसी कॉलोनी, पालुवास, कृष्णा कॉलोनी, गुजरानी, नया बाजार, रोहतक गेट, भारत नगर, लोहड़ बाजार, हालु बाजार, उत्तम नगर, पूर्णपुरा, विजय नगर, बजरंग बली कॉलोनी से एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बचाव का सबसे बेहतर रास्ता कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना है। लोग मास्क लगाएं, सामुदायिक दूरी रखें और साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। किसी को अगर कोई लक्षण महसूस हो, जैसे बुखार, खांसी-जुकाम, गले में तकलीफ तो तुरंत अपनी जांच करवाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
24 केंद्रों पर 2224 लोगों ने लगवाया टीका, 96 फीसदी लक्ष्य पूरा
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिला सामान्य अस्पताल सहित 24 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 2320 नागरिकों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य लिया था, जिसमें से 2224 यानी 96 फीसदी को टीका लगाया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि वैक्सीनेशन केंद्रों पर सामुदायिक दूरी के साथ वैक्सीन लगाई जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग कर्मी को चार, फ्रंट लाइन कर्मियों को 34, जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को 1093 और 45 से 59 वर्ष के नागरिकों को 1093 वैक्सीन की डोज दी गई है। अब तक जिले भर में 82210 वैक्सीन की डोज लगाई है, जिसमें से 76642 को प्रथम और 5568 को दूसरी डोज लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed