फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   50 percent loss in vegetable crops due to unseasonal rains, paddy lying in the fields

ग्राउंड रिपोर्ट: बेमौसम बारिश से सब्जी की फसलों में 50 फीसदी नुकसान, खेतों में बिछी धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
50 percent loss in vegetable crops due to unseasonal rains, paddy lying in the fields
भिवानी। बेमौसमी बारिश ने सब्जी उत्पादक किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। लगातार तीन दिन से बिगड़े मौसम की वजह से करीब 50 फीसदी सब्जी की फसल में नुकसान की आशंका है। टमाटर, मिर्च, मूली, गोभी, गाजर की फसल बारिश से ज्यादा प्रभावित हुई है। वहीं धान की फसल भी खेतों में ही बिछ गई है। प्रभावित सब्जी उत्पादक किसानों को कृषि अधिकारियों ने भी भावांतर योजना में भरपाई की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण सब्जी उत्पादक किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं जिले में धान का रकबा भी करीब पौने एक लाख एकड़ में है। धान की फसल भी पूरी तरह से बिछ गई है। गांव बामला व रिवाड़ीखेड़ा के किसान सूरजमल व पवन ने अपनी टमाटर, मिर्च व गोभी की फसलों को दिखाते हुए बताया कि लगातार हुई बरसात के कारण सब्जियों के पौधे उखड़ने लगे हैं, क्योंकि सब्जियों की जड़े गहरी नहीं होती। जिसके कारण उनकी मिर्च, टमाटर, मूली व गोभी की फसल बर्बाद हो रही है। बरसात के कारण गोभी में कीड़े लग गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सब्जी की फसलों में कुछ दिन पहले ही सात हजार रुपये प्रति एकड़ खर्च करके स्प्रे किया था ताकि सब्जियों की फसलों में कीड़े न लगे। परंतु बारिश के कारण उनकी स्प्रे धुल गई। उनका स्प्रे पर किया गया खर्च भी बर्बाद हो गया। ऐसे में उनकी मांग है कि राज्य सरकार उनकी खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा दे ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सकें। वहीं बागवानी अधिकारी का कहना है कि सब्जियों की फसलों के लिए भावांतर भरपाई योजना के तहत प्रति एकड़ के तहत फसल की न्यूनतम मात्रा निर्धारित की गई है, उससे कम फसल पैदा होने पर भावांतर भरपाई योजना के तहत नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के विभिन्न गांवों से किसानों की मिर्च, टमाटर, खीरा, गाजर, मूली, गोभी की फसलों में नुकसान की सूचना मिली है। ऐसे किसानों से अपील है कि जिन किसानों ने अब तक अपनी सब्जियों की बिजाई नहीं की है, वे इसे कुछ दिन के लिए टाल दे, ताकि उनका नुकसान कम हो सकें। इसके अलावा जल्द से जल्द किसान सब्जियों के खेतों में खड़े पानी की निकासी की व्यवस्था करें, ताकि उनकी सब्जियों की फसल अधिक बरसात से बच सकें। इसके साथ ही ई-पोर्टल पर नुकसान की भरपाई के लिए पंजीकरण करें।
- देवीलाल, जिला बागवानी अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed