फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   49 Kg Kate cut celebrated 49th foundation day of Bhiwani

49 किलो का केट काटकर मनाया भिवानी का 49वां स्थापना दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
49 Kg Kate cut celebrated 49th foundation day of Bhiwani
49 किलो का केट काट मनाया भिवानी का 49वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा - शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक शहरवासी का सहयोग जरूरी
भिवानी। भिवानी के 49वें स्थापना दिवस पर रोहतक गेट पर नगर व्यापार मंडल सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 49 किलो का केट काटकर भिवानी का स्थापना दिवस मनाया और मिठाई बांटी। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानुप्रकाश शर्मा ने कहा कि भिवानी ने पिछले 49 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित की गई बुलंदियों के कारण विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि जिले ने गठन से लेकर अब तक विभिन्न क्षेत्रों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। शर्मा ने कहा कि आज राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भिवानी के बहुत से लोग अपना नाम कमा रहे हैं, जो कि भिवानी वासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इतिहास पर जाएं तो आईने-अकबरी में भिवानी का जिक्र मिलता है। बताया जाता है कि ये नगर राजपूत राजा नीम सिंह ने अपनी रानी भानी के नाम पर बसाया था। कालांतर में इसका नाम स्थानीय बोली के अनुरूप बिगड़ कर भ्याणी और बाद में भिवानी पड़ गया। इस अवसर पर बालयोगी महंत पूर्ण दास महाराज, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मामनचंद, राजकुमार यादव, राकेश गौड़, सुरेंद्र जिंदल, गिरधारी लाल, शकुंतला प्रधान, प्रिया आसीजा, प्रवीण नारंग, रमेश जुनेजा सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed